
आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक ट्रक और एक खड़ी लॉरी के बीच हुई टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 10 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को नरसरावपेट के गुरजाला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। यह जानकारी गुरजाला के डीएसपी जयराम ने दी है।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined