हालात

बिहार के भागलपुर में भीषण सड़क हादसा, बारातियों से भरी स्कॉर्पियो पर पलटा ट्रक, 6 लोगों की मौत

पुलिस के मुताबिक सोमवार देर रात तीन स्कॉर्पियो पर सवार होकर बाराती एनएच-80 पर भागलपुर से कहलगांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहा गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर एक स्कॉर्पियो पर पलट गया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बिहार के भागलपुर के घोघा थाना क्षेत्र में बारातियों से भरी स्कॉर्पियो पर एक ट्रक के पलट जाने से छह लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक सोमवार देर रात तीन स्कॉर्पियो पर सवार होकर बाराती एनएच-80 पर भागलपुर से कहलगांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहा गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित होकर एक स्कॉर्पियो पर पलट गया। ट्रक में जितनी गिट्टी भरी थी, वह स्कॉर्पियो पर आ गई। इसमें दबकर स्कॉर्पियो में सवार छह बारातियों की मौत हो गई। मृतको में दो से तीन बच्चे भी शामिल हैं। बारात मुंगेर के हवेली खड़गपुर के गोवड्डा से पीरपैंती के खिदमतपुर जा रही थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से गिट्टी को हटाकर शवों को बाहर निकाला व उन्हें पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। घायलों को भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: '4 सेकंड तक कोई कंट्रोल नहीं था', टर्बुलेंस वाली फ्लाइट पर बड़ा खुलासा, चमोली हादसे में मरने वालों की संख्या 9 हुई

  • ,
  • दिल्ली-एनसीआर में 'सबवेंशन स्कीम' के नाम पर घर खरीदारों से धोखाधड़ी, इस तरह दिया गया धोखा, ईडी ने की छापेमारी

  • ,
  • Air India AI2379 हादसे पर Airbus की रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, सिर्फ टर्बुलेंस नहीं था मामला, 7 सेकंड में क्या हुआ?

  • ,
  • सुखबीर सिंह बादल पर हमला: घंटों पूछताछ के बावजूद हमले का ठोस कारण पता नहीं कर पाए जांचकर्ता, आईबी भी जांच में शामिल

  • ,
  • झारखंड के कोडरमा में कांवड़ियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 3 की मौत, 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल