हालात

मध्य प्रदेश के खरगोन में भीषण सड़क हादसा, यात्री बस पलटने से तीन लोगों की मौत, 15 घायल

यह हादसा बड़वाह से लगभग सात किलोमीटर दूर बागफल और मनिहार के बीच हुआ, जहां यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है जिनमें एक महिला और दो पुरुष हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हुई है जबकि 15 से ज्यादा घायल हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, इंदौर से खंडवा की ओर जा रही यात्री बस बड़वाह के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

यह हादसा बड़वाह से लगभग सात किलोमीटर दूर बागफल और मनिहार के बीच हुआ, जहां यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है जिनमें एक महिला और दो पुरुष हैं। वही 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिन्हें बड़वाह के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से हुए घायलों को इंदौर रेफर किया गया है।

बस के यात्रियों का कहना है कि बस की रफ्तार तेज थी और अन्य वाहन से आगे निकलने की कोशिश में बस अनियंत्रित होने के बाद पलट गई।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?