
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बरस गांव के पास ट्रक और ऑटो के बीच टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में पहुंचाया।
अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि लालगंज से सवारियां लेकर ऑटो चालक रायबरेली की ओर जा रहा था, लेकिन बरस गांव के पास ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटोरिक्शा के परखच्चे उड़ गए।
Published: undefined
उन्होंने बताया कि तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल की तरफ दौड़े और ऑटोरिक्शा में फंसे लोगों को बाहर निकाला, लेकिन चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत गई। पुलिस ने सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इसकी जानकारी होने पर उप जिलाधिकारी डलमऊ राजितराम गुप्ता अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली है।
मृतकों में लालगंज के महेशखेड़ा निवासी ऑटोरिक्शा चालक रजनीश शर्मा और खीरों थाना क्षेत्र के एकौनी निवासी निगम (20) शामिल हैं। जबकि दो अन्य मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
Published: undefined
सिन्हा ने बताया कि इस हादसे में ऑटोरिक्शा में सवार सात अन्य लोग घायल हो गये। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां से उन्हें बाद में जिला अस्पताल भेजा गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया गया है। पुलिस फरार डंपर चालक की तलाश कर रही है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined