हालात

बिहार रोहतास में भीषण सड़क हादसा, बस-कंटेनर की जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौत, 10 की हालत गंभीर

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इस घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार के रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के मठिया मोड़ के पास सोमवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें  लोगों की मौत हो गई और करीब 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, मठिया गांव के लोग चेनारी इलाके के लोधी गांव में अशोक कुमार की पुत्री का तिलक चढ़ाकर बस से गांव लौट रहे थे। इस दौरान मठिया मोड़ के पास बस की कंटेनर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव में जुट गए।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई लोग घायल भी बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इस घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया है।

Published: undefined

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किन कारणों से हुआ।

वहीं, रोहतास से एक और घटना सामने आई है, जहां शिवसागर थाना क्षेत्र के गिरधरीया गांव में एक मामूली विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि नाली का पानी बहाने और बिजली के खंभे को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। धीरे-धीरे यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया।

Published: undefined

इस हमले में पप्पू सिंह नामक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि वकील सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का फिलहाल इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया, जिसे देखते हुए पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई।

शिवसागर थानाध्यक्ष के मुताबिक, पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के शव को सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है, जहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined