हालात

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में भीषण सड़क हादसा, दो वाहनों की टक्कर में 2 लोगों की मौत, 11 घायल

हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इको वैन वैन ने एक अज्ञात वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में इको वैन सवार दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और करीब 11 लोग घायल। हादसे में 35 साल के रामलखन और 27 वर्षीय रवि की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दोनों बदायूं जिले के रहने वाले थे।

Published: undefined

हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घायलों को सीतापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में मृतक राम लखन की तीन बेटियां और तीन बेटे भी शामिल हैं।

Published: undefined

हादसा सीतापुर के कमलापुर थाना इलाके की ककैया पारा गांव के पास हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इको वैन सवार बदायूं जिले के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यह सभी लोग मऊ जिले से एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस बदायूं लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।  

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोले- बीजेपी राज में परीक्षाओं में भ्रष्टाचार देश के युवाओं से उनका छीन रहा है भविष्य

  • ,
  • परीक्षा में भ्रष्टाचार: प्रियंका गांधी का हमला, 'PM मोदी युवाओं के प्रति जवाबदेह, कब तक बर्बाद होता रहेगा भविष्य'

  • ,
  • बंगालः सीएम शुभेंदु अधिकारी ने किया विभागों का बंटवारा, गृह अपने पास रखा, जानें किसे मिला कौन सा विभाग

  • ,
  • बंगाल चुनाव: 31 सीटों के नतीजों को लेकर TMC का SC में दावा, 32 लाख वोट से जीती बीजेपी, 35 लाख को तो SIR...

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी 1.5 % फिसले और रुपया पहुंचा निचले स्तर पर