
यूपी के कौशांबी जिले में बुधवार सुबह पत्थरों से लदे ट्रक के कार पर पलटने से उसमें बैठे आठ लोगों की मौत हो गई। कार सड़क किनारे पार्क थी। कार में सवार सभी आठ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी। करीब दो लोगों के उसमें फंसे होने की आशंका है।
Published: undefined
पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को बाहर निकालने के लिए गैस कटर का उपयोग कर रही है। कौशाम्बी के डीएम के मुताबिक, घटना सुबह करीब 3:30 बजे हुआ। कार के अंदर कुल 10 लोग सवार थे, घटना के समय दो लोग बाहर निकल चुके थे जिसके बाद कार में एक ड्राइवर और 7 अन्य लोग थे जिस पर ट्रक पलटा और 8 लोगों की तुरंत मौत हो गई। ट्रक का टायर फट गया था जिसकी वजह से यह घटना हुई। आगे की जांच की जा रही है।
Published: undefined
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को मृतकों के परिवारों को हरसंभव मदद सुनिश्चित करने और घायलों को उचित इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सभी मृतक शादी से लौट रहे थे और एक ही गांव के थे। दुर्घटना तब हुई जब ट्रक का एक टायर फट गया और वह अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined