
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार की हालत स्थिर है और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। चिकित्सकों ने सोमवार को यह जानकारी दी। चिकित्सकों ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा राज्यसभा सदस्य पवार को शरीर में पानी की कमी होने संबंधी समस्याओं के कारण रविवार को रुबी हॉल क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।
Published: undefined
अस्पताल के मुख्य हृदयरोग विशेषज्ञ, अध्यक्ष और प्रबंध न्यासी डॉ. परवेज ग्रांट ने एक बयान में कहा, ‘‘शरद पवार की चिकित्सकीय स्थिति स्थिर है और उनमें लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने तरल पदार्थ और हल्का आहार लेना शुरू कर दिया है, और उनके महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानदंड सामान्य सीमा के भीतर हैं।’’
Published: undefined
डॉ. ग्रांट ने कहा कि पवार की चिकित्सकीय सहायता जारी रहेगी और पूर्ण स्वस्थ होने तथा पर्याप्त आराम सुनिश्चित करने के लिए अगले दो दिनों तक उन्हें निगरानी में रखा जाएगा। इससे पहले, पूर्व केंद्रीय मंत्री को सीने में संक्रमण के बाद नौ फरवरी को रुबी हॉल क्लीनिक अस्पताल में ही भर्ती कराया गया था और उन्हें 14 फरवरी को छुट्टी दे दी गई थी।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined