हालात

अन्नदाताओं के समर्थन में गुरुग्राम से किसानों ने किया दिल्ली कूच, सैकड़ों को हिरासत में लिया गया

किसान नेता चौधरी संतोख सिंह ने कहा कि हम अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रीय राजधानी की ओर शांतिपूर्ण मार्च कर रहे थे, लेकिन हमें लगता है कि सरकार डरी हुई है। हमने एसकेएम आंदोलन का समर्थन करने का फैसला किया है।

अन्नदाताओं के समर्थन में गुरुग्राम से किसानों ने किया दिल्ली कूच, सैकड़ों को हिरासत में लिया गया
अन्नदाताओं के समर्थन में गुरुग्राम से किसानों ने किया दिल्ली कूच, सैकड़ों को हिरासत में लिया गया फाइल फोटोः सोशल मीडिया

हरियाणा के गुरुग्राम के मानेसर इलाके में मंगलवार को सैकड़ों किसानों ने अन्नदाताओं के 'दिल्ली चलो' आंदोलन के साथ एकजुटता दिखाने के लिए दिल्ली की तरफ मार्च करने की कोशिश की। लेकिन गुरुग्राम पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया और सैकड़ों किसानों को हिरासत में ले लिया।

Published: undefined

दक्षिण हरियाणा किसान खाप, संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और अन्य ने रविवार को घोषणा की थी कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास की ओर शांतिपूर्ण मार्च निकालेंगे और अगर पुलिस उन्हें रास्ते में रोकती है, तो वे वहीं बैठेंगे और शांतिपूर्वक धरना देंगे। उन्होंने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी की प्रदर्शनकारी किसानों की प्रमुख मांग का समर्थन करने की घोषणा की थी।

Published: undefined

कुछ साल पहले, हरियाणा सरकार ने मानेसर क्षेत्र के कई गांवों के सैकड़ों किसानों की 1,800 एकड़ से अधिक कृषि भूमि का अधिग्रहण किया था। तब से, वे अधिक मुआवजे की मांग को लेकर हरियाणा सरकार के साथ संघर्षरत हैं। मानेसर क्षेत्र के इन्हीं किसानों ने पंजाब-हरियाणा सीमा पर आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में आज दिल्ली मार्च की कोशिश की।

Published: undefined

किसान नेता चौधरी संतोख सिंह ने कहा, "हम अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रीय राजधानी की ओर शांतिपूर्ण मार्च कर रहे थे, लेकिन हमें लगता है कि सरकार डरी हुई है। सरकार अवैध रूप से किसानों की जमीन औने-पौने दाम पर छीन रही है।" उन्होंने यह भी दावा किया कि संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े विभिन्न कृषि संगठनों ने उनकी मांगों का समर्थन करने का वादा किया है। उन्होंने कहा, "इसलिए, हमने एसकेएम आंदोलन का समर्थन करने का फैसला किया है।"

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बंगालः बीजेपी सरकार की सफलता विपक्ष की खरीद-फरोख्त तक ही सीमित... अभिषेक बनर्जी ने दो महीने पर कसा तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी के आरोपों पर चंपत राय की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- SIT रिपोर्ट के बाद दूंगा जवाब

  • ,
  • दुनिया की खबरें: होर्मुज जलडमरूमध्य में 3 जहाजों पर हमला और तुर्किये से प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी में केवल धन की नहीं, करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की भी चोरी की गई: सुखविंदर सिंह सुक्खू

  • ,
  • कांग्रेस ने राम मंदिर चंदा चोरी के खिलाफ शुरू किया अभियान, यूपी, महाराष्ट्र, हिमाचल समेत कई राज्य में पदयात्रा