हालात

मुस्लिम डिलीवरी ब्वॉय से एक शख्स ने खाना लेने से किया इनकार, पुलिस केस दर्ज

हैदराबाद में एक शख्स ने खाना लेने से सिर्फ इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि डिलीवरी ब्वॉय मुस्लिम था। हैदराबाद पुलिस ने उस शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हैदराबाद में एक अजीबोगरीब मामला समाने आया है। यहां एक शख्स ने खाना लेने से सिर्फ इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि डिलीवरी ब्वॉय मुस्लिम था। हैदराबाद पुलिस ने उस शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दरअसल, हैदराबाद के अलीबाद इलाके में अजय कुमार नाम के एक शख्स ने मुस्लिम डिलीवरी ब्वॉय मुदस्सिर से खाना लेने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद मुदस्सिर ने कथित तौर पर खाना लेने से मना करने वाले शख्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

Published: 26 Oct 2019, 10:34 AM IST

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार डिलीवरी ब्वॉय ने इस मामले की शिकायत वहां की पुलिस से की थी। पुलिस इंस्पेक्टर पी. श्रीनिवास के मुताबिक स्विगी (swiggy) के डिलीवरी ब्वॉय मुदस्सिर सुलेमान की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। शिकायतकर्ता ने कहा था कि एक ग्राहक ने ऑर्डर करने के बाद खाना लेने से इसलिए इनकार कर दिया क्योंकि वह मुस्लिम है।

Published: 26 Oct 2019, 10:34 AM IST

डिलीवरी ब्वॉय ने इस मामले को मुस्लिम संगठन मजलिस बचाओ तहरीक के सामने भी उठाया है। मजलिस बचाओ तहरीक के अध्यक्ष अमजद उल्ला खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मामले को शेयर करते हुए कहा कि एक शख्स ने चिकन-65 का ऑर्डर दिया था और हिंदू डिलीवरी ब्वॉय भेजने का अनुरोध किया था। लेकिन स्विगी ने डिलीवरी पार्सल मुस्लिम लड़के के हाथ भेज दिया। जिसके बाद उसने पार्सल लेने से इनकार कर दिया।

Published: 26 Oct 2019, 10:34 AM IST

वहीं इस मामले में स्विगी की तरफ से कहा गया कि हर तरह के विचार का आदर करते हैं। हर ऑर्डर जगह के आधार पर डिलीवरी एक्जिक्यूटिव को मिल जाता है। ऑर्डर किसी व्यक्ति की प्राथमिकता के आधार पर नहीं दिया जाता। हम लोग एक संगठन के तौर पर अपने डिलीवरी ब्वॉय और उपभोक्ताओं के बीच किसी आधार पर भेदभाव नहीं करते हैं।

Published: 26 Oct 2019, 10:34 AM IST

बता दें कि कुछ महीने पहले ही एक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश से भी आया था, जहां एक शख्स ने अपना ऑर्डर इसलिए नहीं लिया था क्योंकि डिलीवरी ब्वॉय हिंदू नहीं था। तब जोमैटो ने कहा था कि खाने का कोई धर्म नहीं होता और हम किसी खास धर्म के लोगों के लिए अलग से डिलीवरी ब्वॉय नहीं रख सकते। हमारे लिए सब एक समान हैं।

Published: 26 Oct 2019, 10:34 AM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 26 Oct 2019, 10:34 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: बंगाल की 3 राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव का एलान, मुंबई में बारिश का कहर, अबतक 13 लोगों की मौत

  • ,
  • मध्य प्रदेशः इमारत बनी नहीं, फिर भी होती रहीं नियुक्तियां और तबादले, चर्चा में इंदौर का 'घोस्ट हॉस्पिटल'

  • ,
  • सुप्रिया सुले का बीजेपी पर हमला, 'विकास के नाम पर पेड़ों की कटाई और पर्यावरण से हो रहा खिलवाड़, मुंबई का हाल खराब'

  • ,
  • 'मोदी सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को ICU में पहुंचा दिया', कांग्रेस ने प्रधान का फिर मांगा इस्तीफा, रखी ये तीन मांगें

  • ,
  • 'इजराइल की कार्रवाइयों पर प्रधानमंत्री की ‘पत्थर जैसी चुप्पी’ अस्वीकार्य है', जयराम रमेश ने मोदी को जमकर घेरा