
एनआईए की स्पेशल कोर्ट 2007 के मक्का मस्जिद विस्फोट से जुड़े मामले में सोमवार यानी आज सजा सुना सकती है। पिछले हफ्ते कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई पूरी कर ली थी और फैसले की सुनवाई सोमवार तक के लिए टाल दी थी।
Published: 16 Apr 2018, 10:29 AM IST
यह पूरा मामला 18 मई, 2007 का है। जुमे की नमाज के दौरान हैदराबाद के मक्का मस्जिद में विस्फोट हुआ था। विस्फोट 9 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि इस ब्लास्ट में 58 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। स्थानीय पुलीस की शुरूआती जांच के बाद मामले को सीबीआई को ट्रांसफर कर दिय गया था। जांच के बाद सीबीआई ने एक आरोप पत्र दाखिल किया। इसके बाद साल 2011 में यह मामला सीबीआई से एनआईए के पास चला गया था। तबसे इस मामले की सुनवाई एनआईए कोर्ट में चल रही थी।
Published: 16 Apr 2018, 10:29 AM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 16 Apr 2018, 10:29 AM IST