हालात

"आंखें निकालकर हाथ काट दूंगा", BJP नेताओं के बंधक बनाए जाने पर सांसद की धमकी

हरियाणा में बीजेपी नेताओं को किसानों के भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। कई गांव में बीजेपी नेताओं की एंट्री तक बैन है। वहीं बीजेपी नेता अब लोगों के आंखें निकालने और हाथ काटने की धमकी देने लगे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हरियाणा में बीजेपी नेताओं को किसानों के भारी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। कई गांव में बीजेपी नेताओं की एंट्री तक बैन है। वहीं बीजेपी नेता अब लोगों के आंखें निकालने और हाथ काटने की धमकी देने लगे हैं। दरअसल शुक्रवार को रोहतक में बीजेपी नेताओं को गांव वालों ने बंधक बना लिया था। मनाही के बाद भी गांव में आने से किसान नाराज थे और उन्होंने बीजेपी नेता को गांव के मंदिर में बंधक बना लिया। इस घटना के बाद राज्य में मामला और गर्म हो गया है। इसी बीच रोहतक के बीजेपी सांसद अरविंद शर्मा ने धमकी दी है कि जो भी पार्टी सहयोगी मनीष ग्रोवर का विरोध करेगा, उसकी आंखें निकाल लेंगे और हाथ काट देंगे।

रोहतक के कोलई गांव में अपने नेताओं के बंधक बनाए जाने की घटना के विरोद में बीजेपी ने शनिवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान हुए एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी के सांसद अरविंद शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और दीपेंद्र हुड्डा सुन लें कि अगर मनीष ग्रोवर की तरफ कोई आंख उठेगी तो उसकी आंख निकाल लेंगे और अगर कोई हाथ उठेगा तो उस हाथ को काट देंगे, छोड़ेंगे नहीं। ।

बता दें कि, रोहतक में शुक्रवार को प्रदर्शनकारी किसानों और ग्रामीणों ने हरियाणा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर समेत बीजेपी के कुछ नेताओं को कई घंटों के लिए एक मंदिर परिसर में बंधक बना लिया। हालांकि, बाद में जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने नेताओं को शाम को मंदिर परिसर से बाहर निकलने दिया। प्रदर्शनकारी किलोई गांव में भाजपा नेताओं की मौजूदगी का विरोध कर रहे थे। किसानों का कहना है कि उन्होंने गांव में बीजेपी नेताओं की एंट्री पर बैन लगाया हुआ है। बिना आदेश के कोई बीजेपी नेता गांव में प्रवेश न करें ऐसा ऐलान भी किया गया है, लेकिन फिर भी बीजेपी नेता गांव में आ गए, जिससे नाराज होकर किसानों ने यह कदम उठाया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर नाराज बांग्लादेशी प्रवासियों ने मुहम्मद यूनुस को घेरा, बोले- आतंकवादी हो, यहां क्यों आए'

  • ,
  • अब बीजेपी के सहयोगी भी प्रदर्शनकारियों के निशाने पर, नीतीश, चिराग और नायडू भी वोट चोरों की फेहरिस्त में

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह, ज्ञानेश और उनके साथियों के चारों ओर जाल सिकुड़ रहा है

  • ,
  • हम हैं कामयाब-19: मोहम्मद शहंशाह ने ग़रीबी के कारण बचपन में पढ़ाई छोड़ी, अब हैं करोड़ों की कंपनी ‘टूडेज़ फ़ैशन’ के मालिक

  • ,
  • वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष एकजुट, राहुल बोले- लोकतंत्र की बहाली के लिए जारी रहेगा संघर्ष, दोषियों को मिलेगी सजा