हालात

मोदी-शाह को तीसरा कार्यकाल मिला तो दलित, आदिवासी फिर से गुलाम बन जाएंगे: खड़गे

खड़गे ने कहा कि आजादी से पहले गरीबों, दलितों और आदिवासियों के साथ गुलामों जैसा व्यवहार किया जाता था। यदि आप मोदी और शाह को तीसरा कार्यकाल देंगे तो वही स्थिति दोहराई जाएगी। हम फिर से गुलाम बन जाएंगे। हमें संविधान बचाना है।

खड़गे बोले- मोदी-शाह को तीसरा कार्यकाल मिला तो दलित, आदिवासी फिर से गुलाम बन जाएंगे
खड़गे बोले- मोदी-शाह को तीसरा कार्यकाल मिला तो दलित, आदिवासी फिर से गुलाम बन जाएंगे फोटोः @INCIndia

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को महाराष्ट्र के धुले में विशाल रैली को संबोधित करते हुए लोगों से पार्टी के लिए वोट करने की अपील करते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीसरे कार्यकाल का मतलब होगा कि गरीबों, दलितों और आदिवासियों के साथ "गुलामों की तरह व्यवहार" होगा।

खड़गे ने धुले निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी को चुनने की अपील की। कांग्रेस ने धुले लोकसभा सीट से पूर्व विधायक शोभा बच्चव को मैदान में उतारा है। उत्तर महाराष्ट्र के धुले में आम चुनाव के पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा। यहां भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष भामरे को उम्मीदवार बनाया है।

खड़गे ने कहा, “आजादी से पहले गरीबों, दलितों और आदिवासियों के साथ गुलामों जैसा व्यवहार किया जाता था। यदि आप मोदी और शाह को तीसरा कार्यकाल देंगे तो वही स्थिति दोहराई जाएगी। हम फिर से गुलाम बन जाएंगे।'' खड़गे ने कहा, “आपको अपने लिए और अपने लोगों के लिए वोट देना होगा। हमें संविधान बचाना है। यह चुनाव देश के भविष्य को आकार देगा, इसलिए यह एक महत्वपूर्ण चुनाव है।”

उन्होंने कहा कि यदि कोई संविधान नहीं होगा, तो आपको बचाने वाला कोई नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि "आरएसएस (राष्ट्रीय स्यंसेवक संघ) प्रमुख मोहन भागवत ने 2015 में कहा था कि संविधान को बदला जाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि बाद में बीजेपी के कई सांसदों और नेताओं ने भी इसी तरह के बयान दिये।

खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी पर "झूठ फैलाने" का आरोप भी लगाया। खड़गे ने कहा कि मोदी ने सीना ठोक ठोक कर कहा था कि विदेशों से काला धन वापस लाएंगे लेकिन कभी अपना ये वादा पूरा नहीं किया। खड़गे ने कहा, ‘‘उन्होंने (मोदी) हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का दावा किया, लेकिन ऐसा कभी किया नहीं। उनके दावों के अनुसार, किसानों की आय बढ़ाने के बजाय, उनकी गलत नीतियों के चलते किसानों की उत्पादन लागत बढ़ गई। इसलिए मोदी को सत्ता से हटाया जाना चाहिए।'

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'BJP और ABVP हार रही है DUSU चुनाव', पूर्व अध्यक्ष अरुण हुड्डा बोले- यह उनके कामों का नतीजा

  • ,
  • 'आंकड़ों की ‘बाजीगरी’ के जरिए महंगाई पर नियंत्रण का दावा', जयराम बोले- जनता आगामी चुनावों में PM को ‘आटे-दाल का भाव’ बताएगी

  • ,
  • मध्य प्रदेश में हादसा, बरसाती नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, मां बगलामुखी के दर्शन कर लौट रहे थे

  • ,
  • ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, नंदीग्राम के बाद रेजीनगर से उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने वापस लिया नामांकन

  • ,
  • तमिलनाडु: सरकारी अस्पतालों में जन्मे बच्चों को मिलेगी सोने की अंगूठी, CM विजय 28 सितंबर से योजना करेंगे शुरू