हालात

अगर आज हम नहीं खड़े हुए तो देश नहीं बचेगा, मोदी सरकार ने 23 करोड़ लोगों को वापस गरीबी में डाल दिया: राहुल गांधी

कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली में राहुल गांधी ने कहा कि अगर आज हम नहीं खड़े हुए तो देश नहीं बचेगा। ये देश इस देश की जनता की आवाज है। यह देश इस देश की जनता का भविष्य है। यह देश दो उद्योगपतियों का नहीं है।

फोटो: विपिन
फोटो: विपिन 

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली हुई। रैली की शुरुआत में ही राहुल गांधी ने कहा कि देश में नफरत फैलाई जा रही है। नफरत इसलिए फैलाई जा रही है क्योंकि कुछ लोगों को अपने भविष्य को लेकर डर है। उन्होंने कहा कि नफरत और डर का फायदा हिंदुस्तान के दो उद्योगपति उठा रहे हैं।

Published: undefined

उन्होंने कहा, बीजेपी और आरएसएस के नेता देश को बांटते हैं और जानबूझकर देश में भय पैदा करते हैं। लोगों को डराते हैं और नफरत पैदा करते हैं। सवाल उठता है कि किसके लिए करते हैं और क्यों करते हैं। इस नफरत का फायदा किसको मिल रहा है। क्या इसका फायदा हिंदुस्तान के गरीब लोगों को मिल रहा है? मजदूर और छोटे दुकानदार को मोदीजी की सरकार ने क्या फायदा दिया? पूरा का पूरा फायदा, डर-नफरत का फायदा हिंदुस्तान के दो उद्योगपति उठा रहे हैं।

देश में महंगाई और देश का पूरा का पूरा धन दो उद्योगपतियों के हाथ में : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आगे कहा कि देश में बेरोजगारी, देश में महंगाई और देश का पूरा का पूरा धन दो उद्योगपतियों के हाथ में है। ये दो उद्योगपति 24 घंटे नरेंद्र मोदी के लिए काम करते हैं। नरेंद्र मोदी भी इन दोनों उद्योगपतियों के लिए 24 घंटे काम करते हैं। मोदी जी प्रधानमंत्री हैं, लेकिन उन दो उद्योगपतियों के बिना मोदी प्रधानमंत्री नहीं हाे सकते।

Published: undefined

70 साल में कांग्रेस ने ऐसी महंगाई कभी नहीं दिखाई: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कृषि कानून उद्योगपतियों के लिए लाए गए थे। किसानों की ताकत ने इन कानूनों को वापस लेने पर मजबूर कर दिया। देश में आम जनता मुश्किल में हैं। जीएसटी ने छोटे कारोबारियों को खत्म कर दिया और रोजगार इन्हीं से मिलता है। आप पूछते हैं कांग्रेस ने क्या किया। मैं बताता हूं कि 70 साल में कांग्रेस ने ऐसी महंगाई कभी नहीं दिखाई।

Published: undefined

मोदी सरकार 23 करोड़ लोगों को गरीब बनाया: राहुल गांधी

रैली में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमने यूपीए सरकार में 27 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला। लेकिन अब मोदी सरकार ने वापस 23 करोड़ लोगों को वापस गरीबी में डाल दिया। जो काम हमने 10 साल में किया, उन्होंने 8 साल में खत्म कर दिया।

Published: undefined

अगर आज हम नहीं खड़े हुए तो देश नहीं बचेगा: राहुल गांधी

इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि मुझे ईडी ने 55 घंटे बिठाया। लेकिन मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता है। आप मुझसे 55 घंटे या फिर 5 साल तक पूछताछ करते रहो, नहीं फर्क पड़ेगा। उन्होंने कहा, अगर आज हम नहीं खड़े हुए तो देश नहीं बचेगा। क्योंकि ये देश संविधान है। ये देश इस देश की जनता की आवाज है। यह देश इस देश की जनता का भविष्य है। यह देश दो उद्योगपतियों का नहीं है।

Published: undefined

कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता ही देश को बचा सकता है: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता ही देश को बचा सकता है। कांग्रेस की विचारधारा देश को प्रगित के पथ पर ला सकती है. हमारे लिए सरकार ने रास्ते बंद कर दिए हैं। संसद का रास्ता बंद कर दिया। संसद में विपक्ष का माइक बंद कर दिया जाता है, हमें बोलने नहीं दिया जाता। चुनाव आयोग, न्यायपालिका पर दबाव बना हुआ है। इसीलिए जनता के बीच में जाकर, जनता को देश की सच्चाई बतानी है। इसीलिए कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा शुरू कर रही है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined