हालात

बिहार में धड़ल्ले से जारी है जहरीली शराब का अवैध कारोबार, सरकार को लगाम लगानी चाहिए: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘बिहार के सीवान और सारण जिलों में जहरीली शराब से बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान दें।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बिहार के सीवान और सारण जिलों में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत पर बृहस्पतिवार को दुख जताया और आरोप लगाया कि प्रदेश में शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब का अवैध कारोबार धड़ल्ले से जारी है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार को इस पर लगाम लगानी चाहिए।

Published: undefined

बिहार के सीवान और सारण जिलों में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से बुधवार को छह लोगों की मौत हो गई थी और कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘बिहार के सीवान और सारण जिलों में जहरीली शराब से बड़ी संख्या में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान दें। शोक संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में भर्ती हैं, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बिहार में शराबबंदी लागू है लेकिन जहरीली शराब का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है जिससे आये दिन मौतें होती हैं। सरकार को इस पर लगाम लगानी चाहिए।’’

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: 'आप डरते हैं कि पावर कम हो जाएगी', संसद में राहुल बोले- यह शर्मनाक कानून, इसे वापस लिया जाए

  • ,
  • 'महिला आरक्षण सिर्फ मुखौटा, परिसीमन के जरिये खुद को सशक्त बनाना बीजेपी का असली मकसद', डिंपल यादव का आरोप

  • ,
  • विपक्ष ने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश को दी बधाई, लोकसभा उपाध्यक्ष का मुद्दा भी उठाया, खड़गे बोले- सात वर्षों से...

  • ,
  • दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसा, टेंपो ट्रेवलर ने तीन युवकों को रौंदा, तीनों की दर्दनाक मौत

  • ,
  • 'परिसीमन की कवायद ‘राजनीतिक नोटबंदी’ साबित होगी', थरूर का तंज- इतनी ही जल्दबाजी आपने डिमोनेटाइजेशन में भी दिखाई थी