हालात

मोदी मंत्रिमंडल में मेरी हालत ‘मोगली’ जैसी: उमा भारती

मोदी सरकार में पेयजलऔर स्वच्छता मंत्री उमा भारती का कहना है कि आज की राजनीति में चापलूसी और साजिश का मेल है और उनकी हालत मोदी सरकार में मोगली जैसी है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया केंद्रीय पेयजल और स्वच्छता मंत्री उमा भारती

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने मध्य प्रदेश के छतरपुर में मोटे के महावीर मंदिर परिसर में अपने संन्यास के 25 वर्ष पूरे होने पर दिल के कई राज खोले और कहा कि आज की राजनीति में साजिश और चापलूसी का मेल है, जो उन्हें नहीं आती। महंत नृत्यगोपाल दास की मौजूदगी में उमा भारती ने रविवार को कहा कि उनके जीवन में नृत्यगोपाल दास की अहम भूमिका है। प्रवचन करने से लेकर संन्यास लेने तक महाराज का आशीर्वाद रहा है। उनके आशीर्वाद से ही वे आज उस मुकाम पर हैं, जिस पर पहुंचाना आसान नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि तिरंगा, गंगा और राम मंदिर के लिए उनकी जान भी कम है। उन्होंने तिरंगा के लिए मुख्यमंत्री पद को त्यागा, गंगा की सफाई की कार्य योजना बनाई और राम मंदिर के लिए अभियान चलाया। वे राजनीति में राम मंदिर निर्माण और रामराज्य की कल्पना लेकर आई।

उन्होंने बताया कि उन्हें राजनीति में विजया राजे सिंधिया का संरक्षण हासिल रहा, उनके निधन के बाद वे अपने हिसाब से चलीं। चापलूसी और साजिश करना आती नहीं है, जबकि आज के दौर में राजनीति में साजिश और चापलूसी का मेल हो गया है। उमा ने कहा, “मेरी हाल तो उस मोगली जैसी हो गई है, जो जंगल से आकर मंत्री बन जाए। मैं भी संतों की दुनिया में थी, वह दुनिया ही अलग थी। अब मंत्री बन गई।”

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उमा भारती ने कहा कि वह मंत्री नहीं बनना चाहती थीं, उनकी इच्छा थी कि गंगा के प्रति जनजागृति लाने का अभियान चलाएं, मगर प्रधानमंत्री ने उन्हें मंत्री बने रहने को कहा। वर्तमान में गंगा मंत्रालय नितिन गडकरी के पास है, मगर वह और उस विभाग के अधिकारी भी समय-समय पर उनसे परामर्श लेते रहते हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: बिहार में BPSC AEDO परीक्षा में धांधली का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दिल्ली-UP से उत्तराखंड तक भारी बारिश का अलर्ट

  • ,
  • मणिपुर सरकार में तीन दिन तक सभी शिक्षण संस्थान बंद, बिगड़ती कानून व्यवस्था के बीच सरकार का फैसला

  • ,
  • US में RSS पर प्रतिबंध की मांग, अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता आयोग बोला- स्वयंसेवक को न दिया जाए राजनयिक सम्मान

  • ,
  • दिल्ली: पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर से भारत ने हटाया सुरक्षा घेरा, तीन दिन बाद दिया जवाब

  • ,
  • राजीव गांधी की जयंती: 'वीरभूमि' पहुंचे सोनिया गांधी, खड़गे, राहुल और प्रियंका समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, दी श्रद्धांजलि