हालात

तूफान यास का लैंडफॉल शुरू, बंगाल और ओडिशा के कई इलाकों में घुसा समुद्र का पानी, इन राज्यों में भारी बारिश की आशंका

अति भीषण चक्रवाती तूफान यास की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू हो गई है । यह अगले तीन घंटों के भीतर उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों को बालासोर के दक्षिण में 130-140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पार करेगा, जोकि 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक बढ़ सकता है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

अति भीषण चक्रवाती तूफान यास की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू हो गई है । यह अगले तीन घंटों के भीतर उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों को बालासोर के दक्षिण में 130-140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पार करेगा, जोकि 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक बढ़ सकता है।

आईएमडी की सुबह 9.15 बजे की रिपोर्ट के अनुसार, चक्रवात के निकट केंद्र की वर्तमान तीव्रता 130-140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की है। चक्रवात पिछले छह घंटों के दौरान लगभग 17 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा।

आईएमडी ने कहा, "लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू हो गई है। तूफान अगले तीन घंटों के भीतर उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों को बालासोर के दक्षिण में पार कर जाएगा।"

ओडिशा में, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, भद्रक, बालासोर, मयूरभंज, कटक, ढेंकनाल, क्योंझरगढ़ में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। जबकि पश्चिम बंगाल में, आईएमडी ने मेदिनीपुर में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा के साथ अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और झारग्राम, बांकुरा, दक्षिण 24 परगना में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और पुरुलिया में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है।


झारखंड में बुधवार और गुरुवार को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा और छिटपुट स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। बिहार में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।


आईएएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 26 May 2021, 12:40 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को भेजे 9 नोटिस, चक्काजाम-पथराव के बाद अब नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने BJP दफ्तर को घेरा

  • ,
  • IND vs ENG: पांचवें T20 में दांव पर होगी टीम इंडिया की नंबर एक की कुर्सी, जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल

  • ,
  • Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में पूरे सप्ताह 'नो वार्निंग', गर्मी और उमस के लिए हो जाइए तैयार!

  • ,
  • बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी: निलंबित कर्मचारी पहुंचा HC, याचिका पर कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई

  • ,
  • मेरठ छात्रा हत्याकांड: 'जिस राज्य का मुख्य ही महिलाओं के साथ...', पीड़ित परिवार से मिले अखिलेश, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल