हालात

'संभावित तीसरी लहर से पहले 10 साल से कम उम्र वाले बच्चों के सभी अभिभावकों का जल्द होगा टीकाकरण'

यूपी के सीएम योगी ने कहा कि इस माह के अंत तक दूसरी लहर खत्म होने की उम्मीद है और तीसरी लहर को रोकने के लिए प्रदेश में तैयारी तेज हैं। कहा कि थर्ड लहर आने से पहले हमारा प्रयास है की प्रदेश में 10 वर्ष से कम उम्र के जिनके बच्चे हैं, उनके माता-पिता को वैक्सीन से आच्छादित करने का कार्य कर सकें।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोविड की संभावित तीसरी लहर से पहले 10 साल से कम उम्र बच्चों के माता-पिता को टीका लगवा देंगे, इससे बच्चों पर खतरा कम होगा। मुख्यमंत्री योगी आज यहां सैफई स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई का निरीक्षण करने के बाद मीडिया से कहा। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस माह के अंत तक दूसरी लहर खत्म होने की उम्मीद है और तीसरी लहर को रोकने के लिए प्रदेश में तैयारी तेज हैं। कहा कि थर्ड लहर आने से पहले हमारा प्रयास है की प्रदेश में 10 वर्ष से कम उम्र के जिनके बच्चे हैं, उनके माता-पिता को वैक्सीन से आच्छादित करने का कार्य कर सकें। इस तरह तीसरी लहर से पहले हर परिवार को एक सुरक्षा कवच उपलब्ध कराने का कार्य किया जा सकेगा।

Published: undefined

उन्होंने कहा कि आप सबसे अपील है कि हम प्रत्येक नागरिक को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए प्रेरित करें। साथ ही, लोगों को जागरूक करें कि वैक्सीन एक सुरक्षा कवच है। वैक्सीन लगवाने से परहेज न करें। हमें विश्वास है कि इस माह के अंत तक कोविड की दूसरी लहर को पूरी तरह नियंत्रित करने में काफी हद तक सफल हो जाएंगे। तीसरी लहर को लेकर अभी से हमारी पूरी तैयारी है, उसको भी सफतलापूर्वक आगे बढ़ाएंगे। जिलों में दौरे करके चिकित्सा व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले चरण में हर जनपद में न्यायिक अधिकारियों और मीडियाकर्मियों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। न्यायिक अधिकारी जहां रहते होंगे, साथ ही जहां पर ऑब्जर्वेशन एरिया होगा वहां उनके लिए वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी । मीडियाकर्मियों के लिए प्रत्येक जनपद के प्रेस क्लब या किसी सार्वजनिक स्थल पर जहां ऑब्जर्वेशन एरिया होगा, वहां युद्धस्तर पर वैक्सीनेशन का कार्य आगे बढ़ाया जाएगा।

Published: undefined

योगी ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से पूरे प्रदेश में 300 आक्सीजन प्लांट लग रहे हैं। यूपी में कोरोना संक्रमण के केस तेजी से कम हो रहे हैं। हमने सबसे ज्यादा टेस्ट किए हैं और प्रदेश की जनता को फ्री में वैक्सीन लगवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोविड की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए इंतजाम तेजी से किए जा रहे हैं। हर जिले में 100-100 पीडियाट्रिक बेड के वार्ड की व्यवस्था की जा रही है ताकि बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

उन्होंने कहा कि जून के प्रथम सप्ताह से हर जरूरतमंद को नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जाएगा। इससे 15 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित होंगे। पहले चरण में 03 महीने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी। सरकार ने तय किया है कि हर जरूरतमंद को जिसमें श्रमिक, रिक्शा चालक, स्ट्रीट वेंडर, कुली, नाई, मोची जैसे वह लोग जो रोजाना कमाते हैं, उनको नि: शुल्क राशन के साथ भरण-पोषण भत्ता भी दिया जाएगा।

Published: undefined

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में अब तक 1.65 करोड़ वैक्सीन की नि:शुल्क डोज दी गई हैं। जिसमें 1.20 लाख वैक्सीन जनपद इटावा में उपयोग की गईं है। इटावा में प्रशासन, हेल्थ वर्कर्स, कोरोना वॉरियर्स, स्वयं सेवी संगठन व अन्य ने मिलकर जो कार्य किया है, उसके बेहतर परिणाम सामने आए हैं। इटावा में एक समय पॉजिटिविटी रेट 30 फीसद के आस-पास पहुंच गया था, आज वह घटकर 02 प्रतिशत से नीचे आ गया है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी विवाद के बीच चंपत राय-अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस बोली- ये चोरी नहीं डकैती है

  • ,
  • 'सुप्रीम कोर्ट से जांच, ट्रस्ट भंग हो', राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कांग्रेस ने RSS-BJP पर लगाए गंभीर आरोप

  • ,
  • राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के बीच चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, ट्रस्ट छोड़ा

  • ,
  • 'भारत के लोग वेनेजुएला के नागरिकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं', खड़गे ने जानमाल के भारी नुकसान पर दुख जताया

  • ,
  • देहरादून: प्रेमनगर में बैरिकेडिंग करती रही पुलिस, दूसरे रास्ते शहर में घुसे निहंग, 2 घंटे तक पुलिस-प्रशासन के छूटे पसीन