हालात

UCC पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की अहम बैठक आज, ड्राफ्ट समेत कई अहम पहलुओं पर होगी चर्चा

28 जून को भी ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक हुई थी। बैठक के बाद मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बड़ा ऐलान किया था। बोर्ड ने कहा था कि यूसीसी को लेकर जल्द ही एक ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा।

यूसीसी पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की आज अहम बैठक होगी।
यूसीसी पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की आज अहम बैठक होगी।  फोटो: सोशस मीडिया

देशभर में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बहस छिड़ी हुई है। इसे लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड भी सक्रिय है। यूसीसी पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की आज अहम बैठक होगी। सुबह 10 बजे लखनऊ में होने वाली इस बैठक में यूसीसी से संबंधित ड्राफ्ट पर चर्चा की जाएगी।

28 जून को भी हुई थी IMPLB की बैठक

इससे पहले 28 जून को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक हुई थी। बैठक के बाद मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बड़ा ऐलान किया था। बोर्ड ने कहा था कि यूसीसी को लेकर जल्द ही एक ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। ड्राफ्ट में यूसीसी के कानूनी पहलुओं को शामिल किया जाएगा। बोर्ड ने यह भी कहा था कि इस ड्राफ्ट में शरीयत (इस्लामी कानून) के जरूरी हिस्सों को भी शामिल किया जाएगा।

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक में यह भी तय किया गया था कि बोर्ड की ओर से लॉ कमीशन के अध्यक्ष से भी मुलाकात की जाएगी। मुलाकात के दौरान लॉ कमीशन से बोर्ड यह अपील करेगा कि उनके द्वारा दिए गए ड्राफ्ट को ध्यान में रखते हुए समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार किया जाए।

UCC क्या है?

समान नागरिक संहिता भारत में एक प्रस्ताव है जिसका मकसद धर्मों, रीति-रिवाजों और परंपराओं पर आधारित व्यक्तिगत कानूनों को धर्म, जाति, पंथ, यौन अभिविन्यास और लिंग के बावजूद सभी के लिए एक समान कानून के साथ बदलना है। यूसीसी की क्या रूप रेखा होगी। यह अभी तय नहीं हुआ है। समान नागरिक कानून को लेकर लॉ कमीशन एक रिपोर्ट तैयार कर रहा है। यूसीसी पर कमीशन ने आम जनता की राय भी मांगी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राम से कृष्ण तक: यूपी में बीजेपी की नई चुनावी शरणस्थली और सत्ता की जवाबदेही से बचने की राजनीति

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जेल में अमानवीय बर्ताव का आरोप लगाते हुए बोले आजम खान- अब धर्म-जाति के नाम पर नहीं होंगे चुनाव

  • ,
  • चीन से बढ़ते व्यापार घाटे पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, ‘मेक इन इंडिया’ बन गया है ‘इम्पोर्ट फ्रॉम चाइना’

  • ,
  • नए बीएस-VI वाहनों के लिए 3 साल, पुराने वाहनों के लिए 6 महीने हो सकती है पीयूसी वैधता, सरकार ने रखा प्रस्ताव

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार ने फिर पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी उछाल, 1.30 लाख रुपये के नीचे फिसला सोना