हालात

कांग्रेस नेता अहमद पटेल की सेहत में सुधार, परिवार ने बताया- अब पहले से काफी बेहतर

अहमद पटेल के अस्पताल में भर्ती होने की खबर आने के बाद कांग्रेस के तमाम नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर कहा कि अहमद पटेलजी के जल्द से जल्द और पूरी तरह से ठीक होने की कामना करता हूं।

फाइल फोटोः सोशल मीडिया
फाइल फोटोः सोशल मीडिया 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पार्टी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है और अब वह पहले से काफी बेहतर हैं। गुरुवार को उनकी बेटी ने ये जानकारी देते हुए बताया, “वह काफी बेहतर हैं और स्थिर हैं, लेकिन इलाज में काफी समय लगने वाला है। हम आशा करते हैं कि वह व्यक्तिगत रूप से आप सभी से बात करने के लिए ठीक हो जाएंगे। कृपया उनके लिए प्रार्थना करते रहें और आपकी इच्छाओं और विचारों के लिए धन्यवाद।”

राज्यसभा सांसद अहमद पटेल अक्टूबर में कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। इसके बाद पिछले हफ्ते उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।रविवार को एक ट्वीट में, उनके बेटे फैसल पटेल ने कहा था कि उनके पिता को कुछ हफ्ते पहले कोविड-19 का संक्रमण हुआ था और अब उन्हें आगे के इलाज के लिए मेदांता अस्पताल, गुड़गांव के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वह लगातार मेडिकल निगरानी में हैं।

इसके बाद मंगलवार को गुरुग्राम के अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया था कि उनके ऑक्सीजन स्तर पर निगरानी रखी जा रही है, लेकिन उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

बता दें कि अहमद पटेल के अस्पताल में भर्ती होने की खबर आने के बाद कांग्रेस के तमाम नेताओं ने पटेल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सोमवार को ट्वीट कर कहा, “मैं अहमद पटेलजी के जल्द से जल्द और पूरी तरह से ठीक होने की कामना करता हूं। पार्टी को हर कदम पर उनके कुशल मार्गदर्शन की जरूरत है।”

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'कांग्रेस सत्ता में होती तो देश का PM भी वहां होता', ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीर शेयर कर राहुल का मोदी पर हमला

  • ,
  • Cyclone Akvan: ओडिशा के तट पर तूफान का लैंडफॉल शुरू, 9 हजार शेल्टर तैयार, 423 रेस्क्यू टीमें तैनात, जानें बड़े अपडेट

  • ,
  • IND vs NZ: हेनरी-फिलिप्स ने छुड़ाए भारतीय गेंदबाजों के पसीने, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाए 368 रन, बुमराह ने झटके 4 विकेट

  • ,
  • सोनिया गांधी ने ग्रासा माशेल को सौंपा 2025 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार, साहस, करुणा और सेवा का सम्मान

  • ,
  • चक्रवाती तूफान 'अकवान' से बिहार में भी बदलेगा मौसम, भागलपुर-कटिहार में भारी बारिश का अलर्ट