हालात

बड़ी तैयारी में मोदी सरकार! निजी क्षेत्र के हाथों में सौंप सकती है रेल परिचालन

केंद्र की मोदी सरकार भारतीय रेलवे को पूरी तरह से निजी हाथों में सौंपने की तैयारी में है। खबर है कि रेलवे यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों के परिचालन में निजी ऑपरेटरों को अनुमति देने पर विचार कर रहा है। इसको लेकर बोर्ड में उच्च स्तर पर चर्चा भी हुई है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

भारतीय रेलवे के परिचालन की जिम्मेदारी अब निजी क्षेत्र के हाथो में जा सकती है। खबर है कि अभी तक केंद्र सरकार के जिम्मे रहे ट्रेनों के परिचालन में अब निजी क्षेत्र को भी हिस्सेदारी मिल सकती है। इसके लिए रेलवे बोर्ड में उच्च स्तर पर विचार हो रहा है। एक समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार इस विचार पर अभी रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने चर्चा की है, लेकिन इसका फैसला कब तक होगा इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

खबर के मुताबिक रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ सदस्य ने इस बारे में पुष्टी करते हुए कहा है कि रेलवे यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों के परिचालन में निजी ऑपरेटरों को अनुमति देने पर विचार कर रहा है। एजेंसी की खबर के अनुसार रेलवे बोर्ड के सदस्य (यातायात) गिरीश पिल्लई ने परिवहन अनुसंधान एवं प्रबंधन केंद्र (सीटीआरएम) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि वरिष्ठ अधिकारी अभी इस मामले पर विचार कर रहे हैं।

कार्यक्रम में गिरीश पिल्लई ने कहा कि पूरी दुनिया में ट्रेनों के परिचालन में कई बदलाव हुए हैं और उनका मानना है कि यह ऐसा समय है कि भारत को भी यात्री ट्रेनों के परिचालन में निजी क्षेत्र को अनुमति देने के विकल्प पर विचार करना चाहिए। साथ ही पिल्लई ने कहा कि अभी तक रेलवे यात्री किराये और माल भाड़े में किसी तरह की वृद्धि करने या ना करने का फैसला लेता है। लेकिन अब समय आ गया है कि निजी ऑपरेटरों को किराया तय करने और टर्मिनल के निर्माण की इजाजत दी जाए। उन्होंन कहा कि रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और क्षेत्र के विशेषज्ञ इस पर व्यापक चर्चा कर रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण किया जाएगा, चुनाव आयोग का ऐलान

  • ,
  • पंजाब में 'युद्ध नशियां विरुद्ध' : मनसा में झोटा की हत्या के खिलाफ बंद रहा पूरा पंजाब, मान सरकार पर गंभीर सवाल

  • ,
  • खेल: सुनील गावस्कर ने भारत की हार के लिए इन्हें ठहराया जिम्मेदार और कुलदीप को टीम से बाहर करने पर अश्विन ने उठाए सवाल

  • ,
  • ड्रग्स मुद्दे पर घिरी मान सरकार, राहुल गांधी बोले- नशे के खिलाफ हमारी जंग रहेगी जारी, खत्म किए बिना चैन से नहीं बैठेंगे

  • ,
  • सिनेजीवन: राघव जुयाल का 12 साल पुराना सपना हुआ सच और माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को हुए 27 साल