
बिहार में ‘सुशासन बाबू’ नीतीश कुमार के राज में स्वास्थ्य महकमे से बदहाली की तस्वीर सामने आई है। बीजेपी-जेडीयू के राज में जो तस्वीर सामने आई है उस पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। दबहाली की यह तस्वीर सासाराम के सदर अस्पताल से सामने आई है। अस्पताल में बिजली आपूर्ति ठप होने से डॉक्टर इमरजेंसी वार्ड में मोबाइल फोन की लाइट से मरीजों का इलाज करते देखे गए।
Published: undefined
सदर अस्पताल के डॉक्टर का जो बयान आया है वह मौजूद सरकार पर सवाल खड़े करता है। डॉ.बृजेश कुमार ने कहा, “कुछ समस्याओं के कारण अस्पताल में बार-बार बिजली कटौती होती है। हमें हर दिन ऐसी स्थिति से निपटना पड़ता है।”
Published: undefined
कोरोना काल के दौरान बिहार के अस्पतालों में बदहाल व्यवस्थाओं की तस्वीर सभी ने देखा है। कोरोना काल के दौरान बीजेपी सरकारों ने अस्पतालों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन हकीकत क्या है। इस खबर से आप अंदाजा लगा सकते हैं। जिस अस्पताल में इलाज के लिए डॉक्टरों को टॉर्च का इस्तेमाल करना पड़े उस अस्पताल से आप क्या उम्मीद रख सकते हैं?
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined