हालात

मध्य प्रदेश में दलित के साथ फिर अत्याचार, एक व्यक्ति को अर्धनग्न अवस्था में जूतों की माला पहनाकर घुमाया गया

पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने बताया कि घटना पिछले सप्ताह की शुरुआत में भानपुरा थाना क्षेत्र के भैसोदामंडी गांव में हुई थी।

प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो: IANS)
प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो: IANS) 

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के एक गांव में एक महिला का पीछा करने के आरोप में दलित व्यक्ति को चेहरा काला करके, गले में जूतों की माला डालकर घुमाया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि घटना का वीडियो सामने आने के बाद एससी/एसटी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद ने बताया कि घटना पिछले सप्ताह की शुरुआत में भानपुरा थाना क्षेत्र के भैसोदामंडी गांव में हुई थी।

वीडियो में एक अर्धनग्न व्यक्ति दिख रहा है, जिसका चेहरा काला किया गया है, उसने केवल पतलून पहनी हुई है और गले में जूतों की माला है। लोगों का एक समूह उसे गांव की गलियों में घुमा रहा है।

एक महिला की शिकायत पर 29 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद दलित व्यक्ति पर हमले की यह घटना हुई।

आनंद ने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 74 (महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उन पर हमला करना या आपराधिक बल का प्रयोग) और 78 (पीछा करना) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

आनंद ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने हमले के बारे में कुछ नहीं बताया, मंगलवार को वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने उससे संपर्क किया।

उन्होंने का कि दलित व्यक्ति की शिकायत के आधार पर रामेश्वर गुर्जर, बालचंद गुर्जर और अन्य के खिलाफ बीएनएस और एससी/एसटी अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दलित व्यक्ति को उसके खिलाफ दर्ज मामले के संबंध में नोटिस दिया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए