हालात

पटना में पुलिस जिप्सी को हाइवा ने मारी टक्कर, 3 पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत, दो घायल

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 5 पुलिसकर्मी जिप्सी पर सवार होकर पेट्रोलिंग करने निकले थे, इसी दौरान एक अनियंत्रित हाइवा ने जिप्सी को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में जिप्सी में सवार कुल 5 पुलिसकर्मियों में से 3 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार की राजधानी पटना के गर्दानीबाग थाना क्षेत्र में मंगलवार को तड़के एक भीषण सड़क हादसे में 3 पुलिसकर्मियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि इस घटना में 2 अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए है। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 5 पुलिसकर्मी जिप्सी पर सवार होकर पेट्रोलिंग करने निकले थे, इसी दौरान एक अनियंत्रित हाइवा ने जिप्सी को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में जिप्सी में सवार कुल 5 पुलिसकर्मियों में से 3 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए।

दुर्घटना के दौरान हाइवा से रगड़ खाकर जिप्सी में आग भी लग गई थी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन दस्ते को दी। घटना की सूचना मिलने में मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों को पहचान प्रभु साव, पुखराज साव और राजेश कुमार के रूप में की गई है। घायल पुलिसकर्मियों को स्थानीय एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जिसमे एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस शवों को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है तथा पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: UPI पर MDR लगने से क्या फिर बढ़ने वाला है कैश का चलन? RBI के डिप्टी गवर्नर ने कर दिया बड़ा खुलासा!

  • ,
  • ममता बनर्जी का बड़ा एलान, नंदीग्राम और असम उपचुनाव में कांग्रेस को करेंगी समर्थन, बीजेपी को बताया झूठी और जुमला पार्टी'

  • ,
  • सिनेजीवन: 'दुपहिया 2' की रिलीज डेट अनाउंस और आईफा अवॉर्ड्स 2027 को होस्ट करेंगे करण जौहर-वरुण धवन

  • ,
  • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में मस्जिद के पास विस्फोट, 15 लोगों की मौत, 50 से अधिक घायल,बढ़ने लगा मौत का आंकड़ा

  • ,
  • बिहार: बाढ़ग्रस्त शेखपुरा में लोगों ने अधिकारियों को बनाया बंधक, पुलिसकर्मियों के हथियार छीनने की कोशिश, किया हंगामा