हालात

दिल्ली-NCR में लगातार बारिश जारी, आज भी येलो अलर्ट, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी- इन रास्तों पर न जाएं

मौसम केंद्र ने पश्चिमी विक्षोभ और निम्न दबाव क्षेत्र को भारी बारिश का कारण बताया है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, गरज के साथ मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

दिल्ली-एनसीआर में लगातार बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही कहीं हल्की तो कहीं मध्यम स्तर की बारिश जारी है। बारिश के चलते यातायात भी प्रभावित हुआ है।

मौसम केंद्र ने पश्चिमी विक्षोभ और निम्न दबाव क्षेत्र को भारी बारिश का कारण बताया है। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकांश स्थानों पर गरज के साथ बौछारे पडऩे या मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 

दिल्ली में लगातार हो रही बारिश ने शनिवार सुबह भी सवेरे अपने कामकाज पर जाने के लिए घरों से निकले लोगों को भारी मुसीबत में डाल दिया। बारिश की वजह से दिल्ली के तमाम प्रमुख इलाकों में और प्रमुख सड़कों पर वॉटरलॉगिंग हो गई और उसकी वजह से जगह- जगह भारी जाम लग गया, जिसमें लोग घंटों फंसे रहे।

दिल्‍ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी की। स्‍पेशल ट्रैफिक अरेंजमेंट्स के चलते गुड़गांव रोड, धौलाकुआं फ्लाईओवर, एसपी मार्ग से दोपहर 3.15 बजे से लेकर 3.45 बजे के बीच न गुजरने की सलाह दी गई है

इन जगहों पर सबसे ज्यादा वॉटरलॉगिंग

1. शांति वन पर हनुमान सेतू के पास हनुमान मंदिर कैरिजवे के पास
2. लिबासपुर अंडरपास
3. महारानी बाग तैमूर नगर कट
4. सीडीआर चौक, मेहरौली गुरुग्राम की ओर
5. अंधेरिया मोड़ वासंत कुंज की ओर
6. निजामुद्दीन ब्रिज के नीचे
7. सिंघु बॉर्डर पर पेट्रोल पंप के पास
8. एमबी रोड की ओर सैनिक फार्म कैरिजवे

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • CJP Protest LIVE: कनॉट प्लेस में जुटे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले रही पुलिस, जंतर-मंतर मार्च की कर रहे कोशिश

  • ,
  • 'तुरंत हटाई जाए बैरिकेडिंग, मेट्रो-रेल सेवा हो बहाल, इंटरनेट भी बंद नहीं कर सकते', दिल्ली में बंदिशों पर SC का बड़ा आदेश

  • ,
  • 'जनता का आंदोलन जारी रहेगा, ये सरकार के खिलाफ नो कॉन्फिडेंस मोशन', महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी का दावा

  • ,
  • 'संसदीय समिति ने NTA पर सवाल खड़े किए', जयराम रमेश बोले- उम्मीद है ‘अहंकारी’ मोदी सरकार इसे गंभीरता से लेगी

  • ,
  • नेपाल में फिर कुदरत का कहर, बुढ़ी गंडकी नदी में अचानक आई बाढ़ से दहशत, देखते ही देखते बह गए कई घर, अलर्ट जारी