
आयकर विभाग ने बीएसपी प्रमुख मायावती के भाई और पार्टी उपाध्यक्ष आनंद कुमार और उनकी पत्नी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग ने 400 करोड़ रुपये के एक बेनामी प्लॉट को जब्त किया है। यह प्लॉट नोएडा में है।
आधिकारिक आदेश के अनुसार बेनामी संपत्ति लेनदेन निषेध अधिनियम 1988 की धारा 24(3) के तहत आदेश जारी किया गया। आदेश के अनुसार जब्त की गई सम्पत्ति को कुमार और उनकी पत्नी की बेनामी समझा जाएगा जो कि 28,328.07 वर्ग मीटर या करीब सात एकड़ में फैली है।
Published: 18 Jul 2019, 3:14 PM IST
खबरों के मुताबिक, आयकर विभाग ने आनंद कुमार और उनकी पत्नी से जुड़ी कुल 7 एकड़ जमीन को जब्त किया है। आयकर विभाग दिल्ली और नोएडा में आनंद कुमार और उनकी पत्नी से जुड़ी महंगी संपत्तियों और दोनों की कंपनियों में किए गए निवेश से जुड़े एक मामले की जांच कर रहा है। बताया जा रहा है कि इस मामले के तहत गुरुवार को यह कार्रवाई की गई है।
Published: 18 Jul 2019, 3:14 PM IST
अगर कानून की बात करे तो कानून के अनुसार बेनामी अधिनियम का उल्लंघन करने वाले को सात साल कठोर कारावास और बेनामी सम्पत्ति के बाजार में कीमत का 25 प्रतिशत जुर्माने के तौर पर भी देना पड़ सकता है।
Published: 18 Jul 2019, 3:14 PM IST
बता दें यह कार्रवाई मायावती के लिए परेशानी बन सकती है। लोकसभा चुनाव के बाद बीएसपी प्रमुख मायावती ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर कई बड़ी घोषणाएं की थी। मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार को बीएसपी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया था, वहीं भतीजे आकाश आनंद को नेशनल कॉर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी थी।
Published: 18 Jul 2019, 3:14 PM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 18 Jul 2019, 3:14 PM IST