हालात

भारत ने टी-20 स्टाइल में जीता दक्षिण अफ्रीका से दूसरा वनडे, महज 20 ओवर में जड़े 119 रन

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में भारत ने 9 विकेट से शानदार जीत हासिल की है।भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम को महज 118 रन पर आउट कर दिया था। 

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम मात्र 168 रन बनाकर ढेर हो गई थी

सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट्स पार्क मैदान पर खेले गये दूसरे वनडे मैच में भारत ने टॉस जीता और दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम सिर्फ 32.2 ओवर में 118 रन पर सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका को हाशिम अमला के रूप में पहला झटका लगा। भारतीय गेंदबाज़ों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 13वें और 14वें ओवर के बीच 5 गेंदों में ही क्विंटन डी कॉक को 20 रन पर, एडेन मार्करम को 8 रन पर और डेविड मिलर को बगैर खाता खोले ही आउट कर दिया।

इसके बाद दक्षिण अफ्रीका को एक के बाद एक झटके लगते गए। भारत की तरफ से युजवेंद्र चहल ने महज 22 रन देकर दक्षिण अफ्रीका के 5 खिलाड़ियों को चलता कर दिया।

जवाब में बेहद आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए ओपनर रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरु की, लेकिन वह लंबी पारी नहीं खेल सके और उन्हें सिर्फ 15 रन के निजी स्कोर पर रबादा ने आउट कर दिया। मोर्ने मोर्कल ने उनका कैच पकड़ा।

इसके बाद आए कप्तान विराट कोहली और शिखर धवन ने आराम से खेलते हुए टीम को जीत दिला दी। कप्तान विराट कोहली ने 50 गेंदों में 46 रन की पारी खेली, जबकि सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 51 रनों की पारी के दौरान 9 चौके लगाए। धवन का यह 24वां अर्ध शतक है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 04 Feb 2018, 6:38 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'पता नहीं वे किस बात से डरे हुए हैं', प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की बुकिंग रद्द होने पर बोलीं प्रियंका गांधी

  • ,
  • 'E20 को बढ़ावा देने के पीछे की मंशा पर्यावरण संरक्षण नहीं', जयराम बोले- जल संसाधन और खाद्य सुरक्षा पर भी रखा जाए ध्यान

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: एक दिन में ₹2,890 महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी लगाई बड़ी छलांग, जानें आज का नया रेट

  • ,
  • यमन के तट के पास धमाके से हड़कंप, हूती मिसाइल लॉन्च की भी खबर, समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

  • ,
  • शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद शाकिब अल हसन के घर पर पेट्रोल बम से हमला, जांच में जुटी पुलिस