हालात

INDIA ब्लॉक की रैली LIVE: रामलीला मैदान में विपक्ष की बड़ी रैली आज, SIR, 'वोट चोरी' के खिलाफ जारी विरोध को मिलेगी नई धार

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली में राहुल गांधी, ममता बनर्जी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता शामिल होंगे। SIR पर रोक, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग उठाई जाएगी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

रामलीला मैदान में विपक्ष की बड़ी रैली आज, SIR, 'वोट चोरी' के खिलाफ जारी विरोध को मिलेगी नई धार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में आज INDIA ब्लॉक की बड़ी रैली होने जा रही है। 'वोट बचाओ, देश बचाओ' के नारे के साथ आयोजित इस रैली में विपक्षी दलों के नेता, कार्यकर्ता, छात्र संगठन और नागरिक समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेताओं के पहुंचने की संभावना है। रैली से पहले कनॉट प्लेस के मिंटो रोड जंक्शन से अजमेरी गेट होते हुए रामलीला मैदान तक मार्च निकाला जाएगा। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और 4,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

यह रैली मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित वोट चोरी के विरोध में आयोजित की जा रही है। INDIA ब्लॉक का आरोप है कि SIR के जरिए मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाए जा रहे हैं और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता प्रभावित हो रही है। विपक्ष की तीन प्रमुख मांगें हैं- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें और उन्हें संरक्षण देने वाला 2023 का कानून रद्द किया जाए, SIR पर तत्काल रोक लगाकर हटाए गए मतदाताओं के नाम बहाल किए जाएं और भविष्य के सभी चुनाव ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से कराए जाएं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए