हालात

देश में कोरोना वायरस ने बजाई खतरे की घंटी, 24 घंटे में दो हजार से ज्याद नए केस आए सामने, हो जाएं सावधान!

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,151 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 11,903 हो गई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

देश में कोरोना वायरस के मामले बेहद तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में आपको सावधान रहने की जरूरत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आकंड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के  2,151 नए मामले सामने आए हैं, जोकि पांच महीने में सबसे ज्यादा हैं। इससे पहले सबसे ज्यादा पिछले साल 28 अक्टूबर को कोरोना के कुल 2,208 मामले दर्ज किए गए थे।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 11,903 हो गई है। इस दौरान 1,222 मरीज कोरोना से ठीक हुए।

Published: 29 Mar 2023, 11:18 AM IST

कोरोना संक्रमण से सात लोगों की मौत हुई है। तीन मरीजों की महाराष्ट्र, एक की कर्नाटक और तीन मरीजों की केरल मौत हुई है। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या देश में बढ़कर 5,30,848 हो गई है।

Published: 29 Mar 2023, 11:18 AM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 29 Mar 2023, 11:18 AM IST