
देश में कोरोना वायरस ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 2527 नए केस सामने आए हैं। वहीं, इस दौर 1656 लोगों ने इस महामारी को मात दे दी। वहीं 33 लोगों की इस दौरान मौत हुई है।
Published: 23 Apr 2022, 11:12 AM IST
आपको बता दें, देश में फिलहाल 15079 एक्टिव केस हैं, जो कि महज 0.04 प्रतिशत है। वहीं, राहत देने वाली बात यह है कि रिकवरी रेट 98.75 प्रतिशत के करीब है। अभी तक 4,25,17,724 मरीजों ने इस महामारी को मात दे दी है। कल 4,55,179 सैंपल की जांच की गई।
Published: 23 Apr 2022, 11:12 AM IST
आपको बता दें कि भारत में बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाए जा रहे हैं। अभी तक वैक्सीन की 187.46 खुराक लोगों को दी जा चुकी है। इसमें पहली, दूसरी और बूस्टर डोज तीनों के आंकड़े शामिल हैं।
Published: 23 Apr 2022, 11:12 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 23 Apr 2022, 11:12 AM IST