
देश में पिछले 24 घंटे में 39,726 नए संक्रमित मिले हैं और 154 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 1,15,14,331 हो गई है। वहीं, देश कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,59,370 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,71,282 है।
Published: 19 Mar 2021, 10:06 AM IST
देश में पिछले 24 घंटों में 20,654 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिसे मिलाकर अब तक 1,10,83,679 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। देश में रिकवरी दर 96.25 और सक्रिय मामलों की दर 2.35 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर अभी 1.38 फीसदी है।
Published: 19 Mar 2021, 10:06 AM IST
महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 13601 बढ़ने से इनकी संख्या बढ़कर 1,67,637 हो गयी है। राज्य में 12174 मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 21,75,565 लाख पहुंच गयी है जबकि 58 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 53,138 हो गया है।
Published: 19 Mar 2021, 10:06 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 19 Mar 2021, 10:06 AM IST