हालात

देशभर में फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण का खतरा! 24 घंटे में 9,765 मामले दर्ज, 477 मरीजों की मौत

पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 477 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है। अबतक देश में कोविड से कुल 4 लाख 69 हजार 724 लोगों की मौत हो चुकी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

भारत में कोरोना वायरस के आंकड़े भले ही कम हो रहे हों लेकिन इस वायरस से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती दिख रही है। एक बार फिर 24 घंटे में इस वायरस ने 477 लोगों की जिंदगियां लील ली है। आपको बता दें, पिछले 24 घंटों में देशभर में कोरोना वायरस के कुल 9765 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 3 करोड़ 46 लाख, 06 हजार 541 हो गई है।

वहीं पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 477 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है। अबतक देश में कोविड से कुल 4 लाख 69 हजार 724 लोगों की मौत हो चुकी है। देशभर में कुल एक्टिव केस की संख्या 99,763 दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 8,548 मरीज कोविड महामारी से स्वस्थ हुए हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए