
तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर जा रही इंडिगो फ्लाइट को इंडोनेशिया के कुआलानामू एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। दरअसल क्रू को केबिन में जलने की गंध आई। इसके बाद पायलट ने प्रक्रियाओं का पालन करते हुए निकटतम हवाई अड्डे कुआलानामू पर विमान को उतार दिया।
प्रारंभिक तौर पर विमान का निरीक्षण संतोषजनक था। विस्तृत निरीक्षण के लिए विमान को कुआलानामू में रखा गया है। यात्रियों को हर सुविधा उपलब्ध कराई गई और सिंगापुर ले जाने के लिए कुआलानामू से एक वैकल्पिक विमान उड़ाया जा रहा है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए