हालात

दिल्ली जा रहा इंडिगो का विमान तकनीकी खराबी के कारण पटना लौटा, पक्षी टकराने के बाद आई दिक्कत

पटना हवाईअड्डे की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पटना से दिल्ली जाने वाली आईजीओ5009 उड़ान ने सुबह आठ बजकर 42 मिनट पर उड़ान भरने के बाद पक्षी के टकराने की सूचना दी, निरीक्षण के दौरान रनवे पर एक मृत पक्षी पाया गया।

प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर 

बिहार की राजधानी पटना से 175 यात्रियों को लेकर बुधवार सुबह दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान से पक्षी टकरा गया, जिसके बाद इंजन में तकनीकी खराबी आने से विमान जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वापस लौट आया।

हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सभी 175 यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।

पटना हवाईअड्डे की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, ‘‘पटना से दिल्ली जाने वाली आईजीओ5009 उड़ान ने सुबह आठ बजकर 42 मिनट पर उड़ान भरने के बाद पक्षी के टकराने की सूचना दी, निरीक्षण के दौरान रनवे पर एक मृत पक्षी पाया गया। ‘एप्रोच कंट्रोल यूनिट’ ने विमान को इसकी सूचना दी। एप्रोच कंट्रोल यूनिट से संदेश मिला कि विमान ने एक इंजन में कंपन के कारण पटना वापस आने का अनुरोध किया है। विमान सुबह नौ बजकर तीन मिनट पर रनवे 7 पर सुरक्षित तरीके से उतर गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं।’’

अधिकारियों ने बताया कि उड़ान का निरीक्षण किया जाएगा। विमानन कंपनी यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करेगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, श्रीकाकुलम में राज्य रानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 छात्रों की मौत

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 299 अंक उछला और इस रविवार खुलेंगे बैंक, जानें क्यों?

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार को जेल भेजा जाए, महाराष्ट्र, बंगाल, तमिलनाडु में मतपत्रों से दोबारा चुनाव हो: उद्धव ठाकरे

  • ,
  • जन्मदिन विशेषः हीरो बनने मुंबई आए थे प्रेम चोपड़ा, किस्मत ने बना दिया हिंदी सिनेमा का मशहूर विलेन

  • ,
  • तेजस्वी यादव का चुनाव आयोग और बीजेपी पर हमला, कहा- बिहार और बंगाल में हुए फर्जी चुनाव, फिर से कराने की मांग