हालात

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में LoC के पास घुसपैठ की कोशिश नाकाम! तीन आतंकवादी मारे गए

सेना ने कहा कि खराब मौसम के दौरान संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं और सैनिकों ने गोलीबारी की। संभवत: दो आतंकवादी मारे गए हैं। सेना ने कहा कि माना जा रहा है कि तंगधार इलाके में नियंत्रण रेखा पर एक अभियान के दौरान एक और आतंकवादी मारा गया है।

जम्मू-कश्मीर: तीन आतंकी मारे गए।
जम्मू-कश्मीर: तीन आतंकी मारे गए। 

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ के खिलाफ दो अलग-अलग अभियानों में संभवत: तीन आतंकवादी मारे गए हैं। सेना ने यह जानकारी दी है।  सेना ने कहा कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद बुधवार को मच्छल और तंगधार इलाकों में अभियान शुरू किया गया था।

सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘घुसपैठ के संभावित प्रयासों की खुफिया जानकारी के आधार पर, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 28 और 29 अगस्त की मध्य रात्रि को कुपवाड़ा के मच्छल क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान चलाया था।’’

सेना ने कहा कि खराब मौसम के दौरान संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं और सैनिकों ने गोलीबारी की। संभवत: दो आतंकवादी मारे गए हैं। सेना ने कहा कि माना जा रहा है कि तंगधार इलाके में नियंत्रण रेखा पर एक अभियान के दौरान एक और आतंकवादी मारा गया है।

उसने कहा, ‘‘घुसपैठ की संभावना के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 28 और 29 अगस्त की मध्य रात्रि को कुपवाड़ा के तंगधार क्षेत्र में घुसपैठ विरोधी संयुक्त अभियान शुरू किया था।’’

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए

  • ,
  • उत्तराखंड: SIR प्रक्रिया सवालों के घेरे में, 45 सीटों पर हटाए गए वोटरों की संख्या 2022 की जीत के अंतर से ज़्यादा