हालात

मार डालेगी महंगाई! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, दिल्ली में पेट्रोल के दाम 102 के पार, जानें नए रेट?

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज फिर 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इसी के साथ आज दिल्ली में पेट्रोल के दाम 102.61 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं डीजल के दाम बढ़कर 93.87 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

देश की आम जनता पर महंगाई की मार जारी है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज फिर बढ़ोतरी हुई है। कल स्थिर रहने के बाद आज फिर पेट्रोल-डीजल के दाम में 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई हैं।

दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमत में आज फिर 80 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इसी के साथ आज दिल्ली में पेट्रोल के दाम 102.61 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं डीजल के दाम बढ़कर 93.87 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। गौरतलब है कि पिछले 12 दिनों में आज 10वीं बार ईंधन की कीमत में इजाफा किया गया है।

मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रति लीटर 117.57 रुपए और 101.79 रुपए (85 पैसे की वृद्धि) है। चेन्नई में, पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रति लीटर 108.21 रुपए और 108.21 रुपए (76 पैसे की वृद्धि) और कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 112.19 रुपए (84 पैसे की वृद्धि) और डीजल की कीमत 97.02 रुपए (80 पैसे की वृद्धि) है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • गुरुग्राम में 'ऑपरेशन सफेद सागर' के पूर्व सैनिक पर लोहे की रॉड से हमला, पुलिस पर देर से आने के आरोप, क्या है मामला

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: तेलंगाना में बेकाबू बस ने कई वाहनों को रौंदा, 1 की मौत, टीम इंडिया ने नकवी के हाथों नहीं ली ट्रॉफी

  • ,
  • एलेक्जेंडर ज्वेरेव का करिश्माई प्रदर्शन जारी, अमेरिका के शेल्टन को हराकर पहली बार जीता US ओपन 2026 का खिताब

  • ,
  • यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS अधिकारियों को नई तैनाती, सहारनपुर-लखीमपुर समेत कई जिलों में बदलाव

  • ,
  • पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव, ईरान-ओमान वार्ता के बीच होर्मुज में जहाज पर हमला, खाड़ी देशों की बैठक टली