हालात

दीपावली से पहले लगा महंगाई का झटका, मेवों की कीमतों को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा, 'महंगाई डायन खाय जात'

जयराम रमेश ने यह भी कहा कि दीपावली खुशियों का त्योहार है, लेकिन बढ़ती कीमतें हर मध्यमवर्गीय और गरीब परिवार का बजट बिगाड़ रही हैं।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

मेवों के बढ़े दाम, कांग्रेस का तंज- मोदी राज में 'महंगाई डायन खाय जात है'

दीपावली से पहले महंगे हुए मेवे, कांग्रेस ने सरकार को महंगाई पर घेरा

मेवों की कीमतों में भारी उछाल, जयराम रमेश बोले- बिगड़ा जनता का बजट

कांग्रेस ने मेवों के दाम में बढ़ोतरी को लेकर बुधवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि मोदी सरकार के संरक्षण में ‘‘महंगाई डायन खाय जात है।’’ पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि दीपावली खुशियों का त्योहार है, लेकिन बढ़ती कीमतें हर मध्यमवर्गीय और गरीब परिवार का बजट बिगाड़ रही हैं।

जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दीपावली से पहले समाज के हर तबके को महंगाई का झटका लगा है।’’ उन्होंने दावा किया, ‘‘मेवों के दाम 20 से 70 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। पिस्ता 70 प्रतिशत, बादाम 20-40 प्रतिशत और काजू भी महंगे हो गए हैं।’’

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, ‘‘सरकारी आंकड़ों से महंगाई को छिपाने की कोशिश हो रही है लेकिन यह दर्द हर भारतीय सह रहा है।’’ उन्होंने सरकार से सवाल किया, ‘‘सरकार बताए कि महंगाई पर राहत कब मिलेगी और आम परिवार की जेब पर पड़ रहे इस बोझ की जवाबदेही कौन लेगा?’’