हालात

कोरोना काल में जनता पर महंगाई की मार जारी, देश में दूसरे दिन बढ़े तेल के दाम, जानें आपके शहर में कितनी है कीमत

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 60 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.68 रुपये से बढ़कर 72.46 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल की कीमत 69.99 रुपये से बढ़कर 70.59 रुपये प्रति लीटर हो गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कोरोना महामारी में भी देश की जनता पर महंगाई की मार जारी है। देश में लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़तरी दर्ज की गई है। रविवार को 83 दिन के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ था। इससे पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 16 मार्च को उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया था।

महानगरों में कितनी है तेल की कीमत:

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 60 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 71.68 रुपये से बढ़कर 72.46 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, डीजल की कीमत 69.99 रुपये से बढ़कर 70.59 रुपये प्रति लीटर हो गई। कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 74.46, 79.49 और 76.60 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, इन महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 66.71, 69.37 और 69.25 रुपये है।

आपके शहर में कितनी है तेल की किमत, ऐसे पता करें:

आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत कितन है आप एसएमएस के जरिए पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आप आईओसीएल की वेबसाइट से पता कर सकते हैं।

कैसे तय होती है तेल की कीमत?

हर दिन पेट्रोल डीजल की कीमत बदलती है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इसके आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। पेट्रोल और डीजल की कीमत हर रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है। देश में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स 69 प्रतिशत हो गया है, जो दुनिया के किसी भी देश से सबसे ज्यादा है। पिछले साल तक देश में पेट्रोल और डीजल पर 50 प्रतिशत तक टैक्स था, जो अब बढ़कर 69 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?