हालात

यूपी में मजूदरों के साथ अमानवीय व्यवहार आम अपराध नहीं, यह धराशायी अर्थव्यवस्था का मलबा: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि यह मजदूर ऐसी खतरनाक परिस्थितियों में किन मजबूरियों में फंस जाते हैं। जब रोजगार खत्म हो जाते हैं, आमदनी ठहर जाती है, और सबसे कमजोर वर्गों के लिए बने मनरेगा और श्रम कानूनों जैसी सुरक्षाएं कमजोर कर दी जाती हैं, तो हताशा बढ़ती जाती है।

यूपी में मजूदरों के साथ अमानवीय व्यवहार आम अपराध नहीं, धराशायी अर्थव्यवस्था का मलबा: राहुल गांधी
यूपी में मजूदरों के साथ अमानवीय व्यवहार आम अपराध नहीं, धराशायी अर्थव्यवस्था का मलबा: राहुल गांधी फोटोः सोशल मीडिया

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में कई मजदूरों को बंधक बनाकर उनके साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने की निंदा करते हुए बुधवार को कहा कि यह कोई आम आपराधिक घटना नहीं है, बल्कि एक धराशायी हुई अर्थव्यवस्था का मलबा है। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ितों को न्याय के साथ पुनर्वास और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Published: undefined

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘मुज़फ्फरनगर में मजदूरों की बंधुआ मजदूरी का मामला बेहद चौंकाने वाला है। बिना मजदूरी दिए काम करवाने के अलावा, मजदूरों को कुत्तों से कटवाया गया, भाले से गोदा गया, कोड़े मारे गए और उन्हें मवेशियों का चारा खिलाया गया। यह मानवीय गरिमा पर हमला है, पीड़ितों को न्याय के साथ पुनर्वास और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।’’

Published: undefined

उन्होंने कहा, ‘‘साथ ही हमें यह भी पूछना जरूरी है कि मजदूर ऐसी खतरनाक परिस्थितियों में किन मजबूरियों में फंस जाते हैं। जब रोजगार खत्म हो जाते हैं, आमदनी ठहर जाती है, और सबसे कमजोर वर्गों के लिए बने मनरेगा और श्रम कानूनों जैसी सुरक्षाएं कमजोर कर दी जाती हैं, तो हताशा बढ़ती जाती है।’’

Published: undefined

राहुल गांधी ने कहा है जिन लोगों के पास कोई और विकल्प या सुरक्षा नहीं होती, वो ऐसे शोषण का आसान शिकार बन जाते हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह कोई आम आपराधिक घटना नहीं है, यह एक धराशायी हुई अर्थव्यवस्था का मलबा है। एक दिन पहले मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस की छापेमारी के बाद कागज की प्लेट बनाने वाली एक फैक्टरी से नाबालिगों समेत 12 बंधुआ मजदूरों को मुक्त कराया गया। इनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता था।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined