हालात

आईपीएल-11: मुंबई के वानखेड़े में 7 अप्रैल को होगा मुंबई और चेन्नई के बीच उद्घाटन मैच

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 7 अप्रैल से आईपीएल का आगाज़ होगा। उद्घाटन मैच मौजूदा चैंपियन मुंबई और दो साल वापसी लीग में वापसी कर रही चेन्नई के बीच खेला जाएगा।

फोटो सौजन्य : www.iplt20.com
फोटो सौजन्य : www.iplt20.com आईपीएल का उद्घाटन मैच 7 अप्रैल को मुंबई में होगा

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के ग्यारहवें संस्करण का उद्घाटन मुकाबला सात अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मौजूदा चैम्पियन मुम्बई इंडियंस और दो बार के चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। बीसीसीआई के मुताबिक दुनिया की सबसे सम्पन्न और सफल लीग के मुकाबले 27 मई तक 51 दिनों तक नौ जगहों पर खेले जाएंगे।

स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के चलते दो साल का प्रतिबंध झेलकर वापसी कर रही राजस्थन रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स टीमों के प्रशंसकों के लिए खुशी की खबर यह है कि इन दोनों फ्रेंचाइजी टीमों के मैच चैन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम और जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जाएंगे। किंग्स इलेवन पंजाब अपने तीन घरेलू मैच इंदौर और चार मैच मोहाली में खेलेगा। इस बार आईपीएल में 12 मैच चार बजे शाम से खेले जाएंगे जबकि 48 मैच रात आठ बजे से खेले जाएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने फैंस के लिए अपने मैचों का पूरा शिड्यूल ट्विटर पर पोस्ट किया है।

हालांकि लीग के आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने कुछ दिनों पहले कहा था कि इस साल रात आठ बजे की बजाय सात बजे से मैच खेले जाएंगे और पहले जो मैच चार बजे से हुआ करते थे, वे 5.30 बजे से होंगे। मुंबई इंडियंस ने भी अपने फैंस के लिए आईपीएल का पूरा शिड्यूल पोस्ट किया है।

स्टार स्पोर्ट्स पहली बार लीग का प्रसारण करेगा। इससे पहले लीग का प्रसारण अधिकार सोनी नेटवर्क्‍स के पास था। स्टार स्पोर्ट्स ने एक बयान जारी कर यह बात कही थी। फाइनल मुकाबला 27 मई को खेला जाएगा। लेकिन, फाइनल कहां होगा, अभी इसका ऐलान नहीं किया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?