हालात

गाजा में स्कूल पर इजरायली सेना का हवाई हमला, 30 की मौत

हमास द्वारा संचालित गाजा सरकार के मीडिया कार्यालय ने स्कूल पर इजरायल के हमले की निंदा की और इसे 'भयानक नरसंहार' बताया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  ians

इजरायली सेना ने मध्य गाजा पट्टी के नुसेरात शिविर को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए। इस हमले में कम से कम 30 फिलिस्तीनी मारे गए, जिनमें अधिकतर बच्चे और महिलाएं हैं। यह स्कूल विस्थापित लोगों के लिए एक शिविर में बदल दिया गया था।

चिकित्सा विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, एक इजरायली लड़ाकू जेट ने स्कूल के कम से कम तीन क्लासरूम पर बमबारी की।

हमास द्वारा संचालित गाजा सरकार के मीडिया कार्यालय ने स्कूल पर इजरायल के हमले की निंदा की और इसे 'भयानक नरसंहार' बताया। कार्यालय ने कहा कि इजरायली सेना हमलों को जारी रखे हुए है, जो नागरिकों के खिलाफ किए गए नरसंहार के अपराध का सबूत है।

हमास ने कहा कि इजरायल और अमेरिका को मानवता को खतरे में डालने वाले और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने वाले इन अपराधों की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

फिलहाल, इजरायली पक्ष ने अभी तक इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: एशियन गेम्स 2026 का आगाज, ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर और पवन सेहरावत ने थामा तिरंगा

  • ,
  • AI से 2030 तक दुनिया के खत्म होने का कितने प्रतिशत खतरा? एनवीडिया प्रमुख जेन्सेन हुआंग ने दिया जवाब

  • ,
  • 'आंकड़ों की ‘बाजीगरी’ के जरिए महंगाई पर नियंत्रण का दावा', जयराम बोले- जनता आगामी चुनावों में PM को ‘आटे-दाल का भाव’ बताएगी

  • ,
  • मध्य प्रदेश में हादसा, बरसाती नाले में बही कार, 8 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत, मां बगलामुखी के दर्शन कर लौट रहे थे

  • ,
  • ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, नंदीग्राम के बाद रेजीनगर से उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने वापस लिया नामांकन