हालात

चंद्रयान 3 को विदा करने वाली मशहूर आवाज हुई खामोश, ISRO वैज्ञानिक एन वलारमथी की हार्ट अटैक से मौत

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के दौरान इसके काउंटडाउन को आवाज देने वाली इसरो साइंटिस्ट एन वलारमथी का निधन हो गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया  

ISRO से एक दुखद खबर सामने आई है। चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के दौरान इसके काउंटडाउन को आवाज देने वाली इसरो साइंटिस्ट एन वलारमथी का निधन हो गया है। महिला वैज्ञानिक की मौत के पीछे का कारण कार्डियक अरेस्ट है। जानकारी के मुताबिक वलारमथी ने रविवार को आखिरी सांस ली। आपको बता दें, चंद्रयान-3 तीसरा मून मिशन है जिसकी लॉन्चिंग 14 जुलाई को की गई थी और इसी काउंटडाउन में वलारमथी ने अपनी आखिरी आवाज दी थी। चंद्रयान-3 श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया था।

वलारमथी सतीश धवन स्पेस सेंटर में रेंज ऑपरेशंस प्रोग्राम कार्यालय के हिस्से के रूप में, पिछले छह सालों से सभी लॉन्चों के लिए उलटी गिनती की घोषणाएं कर रही थीं। हालांकि वह पिछले कुछ समय से बीमार थीं, उन्होनें 50 की उम्र में चेन्नई के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांसे ली। वलारमथी ही इसरो की वो महिला वैज्ञानिक थी जिन्होंने पृथ्वी से चंद्रमा तक चंद्रयान के ट्रिपल लॉन्च की उलटी गिनती शुरू की थी।

इतना ही नहीं वलारमथी को पिछले 2 सितंबर को लॉन्च किए गए आदित्य एल1 अंतरिक्ष यान के सी57 रॉकेट के काउंटडाउन में भी अपनी आवाज देनी थी, लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण ये संभव नहीं हो पाया और इनकी जगह किसी अन्य आवाज ने लॉन्चिंग का काउंटडाउन किया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • झारखंडः हेमंत सोरेन ने JSSC-CGL समेत TDPL से हुई सभी परीक्षाओं को किया रद्द, 2014 से होगी जांच, छात्रों में जश्न

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: झारखंड में बड़ा फैसला, हेमंत सोरेन कैबिनेट ने TDPL द्वारा आयोजित JSSC-CGL परीक्षा की रद्द, होगी जांच!

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका-ईरान ज्ञापन समझौते की 60 दिनों की डेडलाइन खत्म और इंडोनेशिया में भूकंप से 68 लोगों की मौत

  • ,
  • सुप्रिया श्रीनेत ने बीजेपी की नई सोशल मीडिया टीम को दी चुनौती, कहा- बधाई, लेकिन हारने के लिए तैयार रहें

  • ,
  • उज्जैन: महाकाल मंदिर में नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, बैरिकेड्स टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति, कई घायल