हालात

'जिस इलाके में होर्डिंग गिरने से मौतें हुईं, वहां रोड शो करना अमानवीय', संजय राउत का PM मोदी पर हमला

घाटकोपर के छेड़ा नगर इलाके में सोमवार को तेज हवाओं के दौरान एक विशाल होर्डिंग गिर गया था। इसमें 16 लोगों की मौत हो गई और 75 घायल हो गए। पीएम ने उसी घाटकोपर में रोड शो किया।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता संजय राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुंबई के उसी इलाके में रोड शो करना अमानवीय है, जहां होर्डिंग गिरने की घटना में 16 लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि घाटकोपर पश्चिम से घाटकोपर पूर्व तक प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो के कारण बुधवार को दोपहर 12 बजे से सड़कें और मेट्रो रेल सेवाएं बंद रहीं।

उन्होंने कहा, ‘‘कभी भी ऐसी घटना नहीं हुई जब एक व्यक्ति के प्रचार के लिए सड़कें बंद कर दी गई हों। इस वजह से लोगों को असुविधा हुई। होर्डिंग गिरने के बाद जहां लोगों की मौत हुई, वहां रोड शो करना अमानवीय है।’’

घाटकोपर के छेड़ा नगर इलाके में सोमवार को तेज हवाओं के दौरान एक विशाल होर्डिंग गिर गया था। इसमें 16 लोगों की मौत हो गई और 75 घायल हो गए। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों के उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने के लिए बुधवार शाम को घाटकोपर में रोड शो किया। यह रोड शो मुंबई की छह लोकसभा सीट और शेष महाराष्ट्र की सात लोकसभा सीट पर 20 मई को होने वाले मतदान से पहले किया गया। महाराष्ट्र में चुनाव पांचवें चरण के साथ संपन्न होंगे।

सुरक्षा कारणों से जागृति नगर और घाटकोपर स्टेशनों के बीच मुंबई मेट्रो की सेवाएं निलंबित कर दी गईं। बाद में सेवाएं बहाल हो गईं। पुलिस ने रोड शो के कारण आसपास की कुछ सड़कों को भी बंद कर दिया और यातायात का मार्ग भी बदल दिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: तेलंगाना में बेकाबू बस ने कई वाहनों को रौंदा, 1 की मौत, टीम इंडिया ने नकवी के हाथों नहीं ली ट्रॉफी

  • ,
  • यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 IAS अधिकारियों को नई तैनाती, सहारनपुर-लखीमपुर समेत कई जिलों में बदलाव

  • ,
  • पश्चिम एशिया में फिर बढ़ा तनाव, ईरान-ओमान वार्ता के बीच होर्मुज में जहाज पर हमला, खाड़ी देशों की बैठक टली

  • ,
  • राजस्थान नगर निगम चुनाव रिजल्ट: 309 शहरी निकायों के नतीजे आज, 38,889 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला, मतगणना जारी

  • ,
  • मौसम अपडेट: 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार में बाढ़ जैसे हालात, केदारनाथ रोकी गई यात्रा