हालात

तमिलनाडु में डीएमके नेता कनिमोझी के घर आयकर विभाग का छापा, स्टालिन बोले- हार की हताशा में कर रहे मोदी कार्यवाही

आयकर विभाग के अधिकारियों की एक टीम ने तमिलनाडु के थूथुकोछी में डीएमके की लोकसभा उम्मीदवार कनिमोझी के घर पर छापा मारा है। कनिमोझी अभी राज्यसभा सदस्य हैं और इस बार वे बीजेपी की तमिलनाडु इकाई की अध्यक्ष तमिलिसाई सौंदर्यराजन के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। इस सीट पर मतदान 18 अप्रैल को होना है।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

मोदी सरकार के कार्यकाल में विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ सरकारी एजेंसियों द्वारा कार्यवाहियों का सिलसिला जारी है। ताजा मामले में आयकर विभाग ने डीएमके नेता और थूथुकोछी से डीएमके की उम्मीदवार कनिमोझी के घर पर छापा मारा है। आयकर अधिकारियों ने कनिमोझी के पूरे घर को कब्जे में ले लिया है और किसी को भी आने-जाने की इजाज़त नहीं है। कनिमोझी तमिलनाडु से राज्यसभा सांसद और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन की बहन हैं।

डीएमके अध्यक्ष एम के स्टालिन ने उनकी बहन और पार्टी नेता कनिमोझी के घर आयकर विभाग के छापे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि हार की हताशा में मोदी आयकर विभाग, सीबीआई और टुनाव आयोग का इस्तेमाल कर रहे हैं। स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष तमिलसाइ सौंदर्यराजन के घर करोड़ो रुपए का जखीरा रखा है, लेकिन वहां कोई छापा क्यों नहीं मारा जा रहा है।

इस बीच कनिमोझी के घर पर आयकर का ठापा पड़ने खी खबर सुनकर उनके घर के बाहर डीएमके कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जमावड़ा लग गया है। डीएमके समर्थक इस छापे का विरोध कर रहे हैं।

आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है कि उन्हें कनिमोझी के घर में नकदी रखी होने की सूचना मिली थी, इसी की जांच के लिए आयकर विभाग की टीम कनिमोझी के घर पहुंची है।तमिलनाडु में दूसरे चरण में राज्य की 39 लोकसभा और 18 विधानसभा सीटों के लिए 18 अप्रैल को मतदान होना है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवनः दिलजीत के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी और इम्तियाज अली ने बताया इंडस्ट्री का असल रिश्ता

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: चुनाव लड़ने को लेकर आजम खान के तेवर तीखे, बोले- 'मुझे कौन रोक सकता है?

  • ,
  • PM मोदी बड़ी परियोजनाओं पर नाम दर्ज कराने की जल्दी में क्यों हैं, क्या झोला उठाने का वक्त करीब दिखने लगा है?: कांग्रेस

  • ,
  • सुप्रिया सुले ने एनडीए में शामिल होने की अटकलों को किया खारिज, शरद पवार को लेकर बोलीं- संन्यास नहीं लेंगे

  • ,
  • 'राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे से डरी मोहन सरकार', मध्यप्रदेश में सहकारी समितियां के चुनाव एक साल बढ़ाए जाने पर बोली कांग्रेस