हालात

राजनीति में आने का फैसला पूरी तरह से प्रियंका का होगाः सोनिया गांधी

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी बेटी प्रियंका गांधी के राजनीति में आने के बारे में पूछे गए सवालों पर कहा है कि यह फैसला पूरी तरह से प्रियंका का होगा।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया एक जनसभा में बेटी प्रियंका गांधी के साथ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (फाइल फोटो) 

9 मार्च को मुबंई में आयोजित इंडिया टुडे कांक्लेव में सोनिया गांधी ने देश, राजनीति, संसदीय व्यवस्था, कांग्रेस पार्टी के भविष्य और व्यक्तिगत जीवन से जुड़े कई पर बहुत बेबाकी से अपनी राय रखी। कार्यक्रम में बेटी प्रियंका गांधी को लेकर पूछे गए सवालों पर भी उन्होंने बहुत स्पष्टता से जवाब दिया। कार्यक्रम में होस्ट द्वारा प्रियंका गांधी के राजनीति में आने को लेकर पूछे गए सवाल पर सोनिया गांधी बहुत ही स्पष्टता से कहा कि यह फैसला पूरी तरह से प्रियंका का होगा।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “यह पूरी तरह से प्रियंका का फैसला होगा। वह हमेशा मेरा चुनाव अभियान संभालने आती रही हैं। पिछली बार उन्होंने राहुल का भी चुनाव अभियान संभाला था। अभी उनके बच्चों की परीक्षा चल रही है। राजनीति में आने का फैसला पूरी तरह से उनका होगा।” सोनिया गांधी ने कहा कि मैं अभी कुछ नहीं कह सकती। लेकिन भविष्य में क्या होगा कह नहीं सकते।

9 मार्च को मुबंई में आयोजित इंडिया टुडे कांक्लेव में सोनिया गांधी ने व्यक्तिगत जीवन, राजनीति, संसदीय व्यवस्था और कांग्रेस के भविष्य और वर्तमान समेत तमाम मुद्दों पर बहुत बेबाकी से अपनी बात रखी थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • 'राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजे से डरी मोहन सरकार', मध्यप्रदेश में सहकारी समितियां के चुनाव एक साल बढ़ाए जाने पर बोली कांग्रेस

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: आज सोना-चांदी खरीदने जा रहे हैं तो रुकें! पहले चेक कर लें 24 कैरेट और 22 कैरेट के नए भाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, धारवाड़ पुलिस कमिश्नर के पास आया ईमेल

  • ,
  • शेख हसीना की वापसी की तारीख का ऐलान, 16 दिसंबर को लौटेंगी, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग

  • ,
  • दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर लगेगी पाबंदी? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सुझाव, किन वाहनों पर पड़ेगा असर?