हालात

इतिहास को उसके समय के संदर्भ में समझना जरूरी, हालात को समझे बिना टिप्पणी उचित नहींः मनोज झा

मनोज झा ने कहा कि महात्मा गांधी और उस दौर के अधिकांश नेता विभाजन के विरोध में थे, लेकिन कुछ फैसले हालात के दबाव में लेने पड़े। आज बैठकर भाषण देना आसान है, लेकिन उस दौर की वास्तविक परिस्थितियों को समझे बिना टिप्पणी करना उचित नहीं है।

इतिहास को उसके समय के संदर्भ में समझना जरूरी, हालात को समझे बिना टिप्पणी उचित नहींः मनोज झा
इतिहास को उसके समय के संदर्भ में समझना जरूरी, हालात को समझे बिना टिप्पणी उचित नहींः मनोज झा फोटोः IANS

आरजेडी के राज्यसभा सांसद और दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मनोज झा ने कक्षा 8 की एनसीईआरटी की नई पाठ्यपुस्तक में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार के उल्लेख और 1947 के विभाजन से जुड़े बदलावों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इतिहास को उसके संदर्भ में समझना जरूरी है।

Published: undefined

मनोज झा ने कहा कि महात्मा गांधी और उस दौर के अधिकांश नेता विभाजन के विरोध में थे, लेकिन उस समय की परिस्थितियां बेहद हिंसक थीं और खून-खराबा हो रहा था, इसलिए कुछ फैसले परिस्थितियों के दबाव में लेने पड़े। आज बैठकर भाषण देना आसान है, लेकिन उस दौर की वास्तविक परिस्थितियों को समझे बिना टिप्पणी करना उचित नहीं है। उस समय स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व मुख्य रूप से कांग्रेस कर रही थी।

Published: undefined

एनसीईआरटी ने कक्षा 8 की सामाजिक विज्ञान की पुस्तक में बड़े बदलाव करते हुए लिखा है कि गांधी जी और कांग्रेस नेतृत्व विभाजन के विरोध में थे, लेकिन अंततः इसे आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता मानकर स्वीकार किया गया। मनोज झा ने एआई इम्पैक्ट समिट में हुए प्रदर्शन से जुड़े मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर भी सवाल उठाए।

Published: undefined

उन्होंने कहा कि केवल गिरफ्तारी ही नहीं हुई, बल्कि यह खबर भी फैलाई जा रही है कि वे इस पूरे मामले के मास्टरमाइंड हैं। यह एक विरोध प्रदर्शन था और उन्होंने 1952 से अब तक के विरोध प्रदर्शनों का इतिहास अध्ययन किया है। उनके अनुसार लाल किला घटना, पहलगाम और पुलवामा जैसे मामलों में स्पष्ट रूप से मास्टरमाइंड तय नहीं हो पाया, लेकिन अब एक छोटे से प्रदर्शन में अचानक मास्टरमाइंड मिल जाना सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि सरकार को इस मुद्दे पर पुनर्विचार करना चाहिए।

Published: undefined

बिहार में स्कूल और धार्मिक स्थलों के किनारे खुले में नॉनवेज बेचने पर प्रतिबंध को लेकर उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की राजनीति गिरिराज सिंह के मॉडल से प्रभावित लगती है। भारत विविधताओं और जटिलताओं वाला देश है, जहां सामाजिक और सांस्कृतिक वास्तविकताएं अलग-अलग हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि उनके गांव में एक मंदिर के पास स्कूल है और वहां पशु बलि की परंपरा भी है, ऐसे में केवल एक तरह की राजनीति समाधान नहीं हो सकती। मनोज झा ने कहा कि सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसे मुद्दों को उछालना उचित नहीं है और राजनीति में वैकल्पिक सोच की जरूरत है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined