हालात

जबलपुर क्रूज हादसा: अब तक 13 शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार इस पूरे घटनाक्रम को लेकर गंभीर है और लगातार निगरानी बनाए हुए है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश में जबलपुर जिले स्थित बरगी डैम में क्रूज हादसे में अब तक 13 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि क्रूज में कुल करीब 40 से 41 लोग सवार बताए जा रहे थे। घटना के बाद से ही रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है और प्रशासन पूरी ताकत के साथ राहत कार्य में जुटा हुआ है।

इस हादसे को लेकर प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और पीड़ादायक है। मैं इस माध्यम से सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने चरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Published: undefined

उन्होंने बताया कि जैसे ही घटना की जानकारी मिली, प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। हम शुरू से ही स्थिति पर नजर बनाए हुए थे और रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर पूरी तरह चिंतित और सक्रिय रहे। जिन लोगों को बचाया जा सकता था, उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया, लेकिन दुर्भाग्यवश 13 लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी।

मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने यह भी बताया कि प्रदेश सरकार इस पूरे घटनाक्रम को लेकर गंभीर है और लगातार निगरानी बनाए हुए है। उन्होंने कहा, "मुख्यमंत्री मोहन यादव खुद इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं। मैं खुद रात करीब 8 बजे मौके पर पहुंच गया था। मेरे पहुंचने से पहले मंत्री राकेश सिंह भी वहां पहुंच चुके थे। हम सभी पूरी रात मौके पर मौजूद रहे, ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन में किसी तरह की कोई कमी न रह जाए।"

Published: undefined

उन्होंने बताया कि इस दौरान स्थानीय विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और सभी ने मिलकर पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर यह सुनिश्चित करने की कोशिश की कि राहत और बचाव कार्य पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ किया जाए।

Published: undefined

घटना की जांच को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार ने तुरंत जांच के आदेश दे दिए हैं। एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट सामने आ जाएगी। इसके लिए टीम गठित कर दी गई है। शुरुआती तौर पर जिन लोगों की लापरवाही सामने आई है, उनके खिलाफ जांच पूरी होने से पहले ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार इस बात को लेकर बेहद गंभीर और संवेदनशील है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined