हालात

जयराम रमेश ने अमेरिका से ट्रेड डील को लेकर सरकार पर उठाया सवाल, राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ विश्वासघात बताया

जयराम रमेश ने कहा कि पीएम मोदी का यह अनुरोध निश्चित रूप से ध्यान भटकाने वाली हेडलाइंस बनाने के लिए किया गया था, क्योंकि सोमवार दोपहर लोकसभा में राहुल गांधी ने चीन के सामने उनकी कायरता और आत्मसमर्पण को बेनकाब कर दिया था।

जयराम रमेश ने अमेरिका से ट्रेड डील को लेकर सरकार पर उठाया सवाल, राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ विश्वासघात बताया
जयराम रमेश ने अमेरिका से ट्रेड डील को लेकर सरकार पर उठाया सवाल, राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ विश्वासघात बताया फोटोः सोशल मीडिया

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील की घोषणा की है। इसमें अमेरिका ने कई रियायतों के बदले भारत पर लगे टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत करने का ऐलान किया है। इसे लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार का घेराव किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि अगर पीएम मोदी सोचते हैं कि इस तरह वे नैरेटिव को संभाल सकते हैं तो वे पूरी तरह गलत हैं, क्योंकि न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ उनका विश्वासघात सामने आ चुका है, बल्कि भारत के किसान भी अब उनके दोहरे चरित्र और अपने हितों को बेचने की उनकी इच्छा को समझ रहे हैं।

Published: undefined

जयराम रमेश ने 'एक्स' पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पोस्ट को शेयर किया। इसे लेकर उन्होंने कहा कि देर रात अपने ट्रुथ सोशल पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की घोषणा की जा रही है और यह पीएम मोदी के अनुरोध पर तुरंत प्रभाव से लागू हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह अनुरोध निश्चित रूप से ध्यान भटकाने वाली हेडलाइंस बनाने के लिए किया गया था, क्योंकि सोमवार दोपहर लोकसभा में राहुल गांधी ने चीन के सामने उनकी कायरता और आत्मसमर्पण को बेनकाब कर दिया था।

Published: undefined

जयराम रमेश ने कहा कि अगर पीएम मोदी सोचते हैं कि इस तरह वे नैरेटिव को संभाल सकते हैं तो वे पूरी तरह गलत हैं, क्योंकि न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ उनका विश्वासघात सामने आ चुका है, बल्कि भारत के किसान भी अब उनके दोहरे चरित्र और अपने हितों को बेचने की उनकी इच्छा को समझ रहे हैं।

Published: undefined

बता दें कि एक दिन पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी से कई मुद्दों पर बात की, जिसमें ट्रेड और रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करना शामिल है। वह रूसी तेल खरीदना बंद करने और यूनाइटेड स्टेट्स और शायद वेनेजुएला से ज्यादा ऑयल खरीदने पर सहमत हुए।उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ दोस्ती और सम्मान के नाते और उनके अनुरोध पर तत्काल प्रभाव से हम यूनाइटेड स्टेट्स और भारत के बीच एक ट्रेड डील पर सहमत हुए, जिसके तहत यूनाइटेड स्टेट्स एक कम रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएगा, इसे 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर देगा।

Published: undefined

डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि वे भी इसी तरह यूनाइटेड स्टेट्स के खिलाफ अपने टैरिफ और नॉन-टैरिफ बैरियर को घटाकर जीरो कर देंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने 500 बिलियन डॉलर से ज्यादा की अमेरिकी एनर्जी, टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर, कोयला और कई दूसरे प्रोडक्ट्स के अलावा बहुत ज्यादा लेवल पर अमेरिका से खरीदने का भी वादा किया। भारत के साथ हमारे शानदार रिश्ते आगे और भी मजबूत होंगे।

Published: undefined