हालात

जम्मू: अमृतसर से माता वैष्णो देवी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में 10 की मौत, 55 घायल

जम्मू के एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि बस अमृतसर से माता वैष्णो देवी की ओर कटरा जा रही थी। इसी दौरान बस झज्जर कोटली पुल पर खाई में जा गीरी। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

अमृतसर से माता वैष्णो देवी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी।
अमृतसर से माता वैष्णो देवी जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी। फोटो: सोशल मीडिया

जम्मू में भीषण सड़क हादसा हुआ है। माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए पंजाब के अमृतसर से कटरा जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस खाई में गिर गई है। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। 55 लोग घायल हैं। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

जम्मू के एसएसपी चंदन कोहली ने बताया कि बस अमृतसर से माता वैष्णो देवी की ओर कटरा जा रही थी। इसी दौरान बस झज्जर कोटली पुल पर खाई में जा गीरी। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि 10 लोगों की मौत हो गई और करीब 55 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन लगभग पूरा हो चुका है। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर मौजूद है। बस में निर्धारित सीमा से अधिक यात्री सवार थे और जांच के दौरान इसकी जांच की जाएगी।

हादसे का वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। हादसे के बाद बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसे के बाद अर्धसैनिक बलों और एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। काफी देर तक अर्धसैनिक बलों और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशना चलाया और घायलों और मृतकों को बस से बाहर निकाला।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 30 May 2023, 8:57 AM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!