हालात

जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में पाकिस्तानी समेत लश्कर के 2 आतंकी ढेर, 12 घंटे के अंदर हुई दूसरी मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर क्षेत्र के महानिरीक्षक विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया, एक पाकिस्तानी आतंकवादी तुफैल समेत प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। तलाश अभी भी जारी है।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में भारतीय सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां के चकतारस कंदी इलाके में मंगलवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर क्षेत्र के महानिरीक्षक विजय कुमार के हवाले से ट्वीट किया, एक पाकिस्तानी आतंकवादी तुफैल समेत प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। तलाश अभी भी जारी है।

जम्मू-कश्मीर में बीते 12 घंटे में सुरक्षा बलों के साथ आतंकियों की यह दूसरी मुठभेड़ है।

इससे पहले उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में पाकिस्तानी आतंकवादी हंजाला को मार गिराया गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए

  • ,
  • उत्तराखंड: SIR प्रक्रिया सवालों के घेरे में, 45 सीटों पर हटाए गए वोटरों की संख्या 2022 की जीत के अंतर से ज़्यादा